Breaking News

रायपुर-नौ नक्सलियों ने की आत्मसमर्पण

रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पांच इनामी नक्सलियों समेत नौ नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि बीजापुर जिले में आज नौ नक्सलियों नागेश कुरसम :30 वर्ष:, सोमे :28 वर्ष:, सहदेव उईका :25 वर्ष:, गणपत वासम :20 वर्ष:, राममूर्ति वासम :27 वर्ष:, कमलू कामा :38 वर्ष:, कुहरामी हड़मो :30 वर्ष:, लक्खू वेट्टी :25 वर्ष: और 17 वर्षीय एक नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली नागेश कुरसम प्लाटून नंबर दो में स्वयंभू सेक्शन कमांडर था। उसके सिर पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित है। वहीं उसकी पत्नी सोमे उर्फ भीमें कुरसम प्लाटून नंबर 22 में स्वयंभू सेक्शन कमांडर थी। उसके सिर पर तीन लाख रुपये का इनामी घोषित है।

उन्होंने बताया कि 17 वर्षीय नक्सली प्लाटून नम्बर 13 का सदस्य था। उसके सिर पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित है। नक्सली सहदेव उईका कंपनी नंबर दो का सदस्य था। उसके सिर पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित है।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सली गणपत वासम पोलमपल्ली क्षेत्र का स्वयंभू जनमिलिशिया कमाण्डर था। उसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला करने, हत्या, बम विस्फोट समेत अन्य घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नक्सली जीवन शैली से त्रस्त होकर तथा नक्सलियों की खोखली विचारधारा से क्षुब्ध होकर नक्सलवाद छोड़ने का फैसला किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों के आत्मसमर्पण करने पर उन्हें उत्साहवर्धन के लिए शासन द्वारा 10-10 हजार रुपये नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। वहीं उन्हें शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधा एवं लाभ दिया जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …