मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।जांजगीर-चाम्पा जिला के कलेक्टर नीरज कुमार बंसोड ने नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के संबंध में आज बुधवार 20 फरवरी को मालखरौदा विकासखण्ड के ग्राम भठोरा में गोठान के लिए स्थान की चिन्हांकन का निरीक्षण किया।वही सभी कार्यो को निश्चित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने सारे मैदानी अमले को सक्रियतापूर्वक कार्य करने के लिए कहा।उन्होंने आगे कहा कि गोठान में जल संरक्षण के लिये भी विशेष संरचना का निर्माण किया जाएगा।इसके साथ ही पशु संरक्षण एवं बीमार जानवरों के लिये शेड का निर्माण करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal