Breaking News

झारखंड-बीएसएफ का जवान पंचतत्व में विलीन

झारखंड(एचकेपी 24 न्यूज)।सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान अविनाश दुबे का अंतिम संस्कार दामोदर नदी के किनारे मंगलवार को हुआ। कोहिमा में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी।

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा के रहनेवाले दुबे कोहिमा में तैनात थे और 16 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पारिवारिक सूत्रों ने दावा किया कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद दुबे बेहद तनाव से गुजर रहे थे। इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा जवान के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जवान के परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी और वह झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास से सहायता पहुंचाने के लिए बात करेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …