Breaking News

जम्मू कश्मीर-नौकरशाही में बड़ा फेरबदल

जम्मू कश्मीर(एचकेपी 24 न्यूज)।जम्मू कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 10 अधिकारियों और कश्मीर प्रशासनिक सेवा (केएएस) के 24 अफसरों के तबादले व तैनाती के आदेश दिए। इसके अलावा प्रशासन ने समूचे राज्य में 11 उपायुक्तों को भी बदल दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि जिन अफसरों का तुरंत प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है उनमें निदेशक (सूचना) समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं।

बांदीपुरा के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी (आईएएस) का तबादला कर दिया गया है और उन्हें श्रीनगर का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वह आबिद राशिद शाह (आईएएस) का स्थान लेंगे। शाह का स्थानांतरण करके उन्हें पुलवामा का उपायुक्त बनाया गया है।

कश्मीर घाटी में कुपवाड़ा, बारामूला और अनंतनाग, जम्मू क्षेत्र में उधमपुर, कठुआ, डोडा और रियासी तथा लद्दाख क्षेत्र में करगिल के भी उपायुक्तों को बदला गया है।

करगिल के उपायुक्त विकास कुंदल (आईएएस) का तबादला किया गया है और उन्हें श्रीनगर में महानगर नियामक प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है।

उधमपुर के उपायुक्त रविंद्र कुमार (आईएएस) का स्थानांतरण करके उन्हें जम्मू कश्मीर सूचना प्रौद्योगिकी अवसंचरना कंपनी का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उनके पास जे एंड के एसआईडीसीओ के प्रबंध निदेशक का जिम्मा भी होगा।

गांदरबल के उपायुक्त पीयूष सिंघला (आईएएस) का तबादला कठुआ के उपायुक्त पद पर किया गया है। वह रोहित खजुरिया (केएएस) का स्थान लेंगे। खजुरिया का स्थानांतरण उधमपुर के उपायुक्त पद पर हुआ है।

आदेश में बताया गया है कि डोडा के उपायुक्त अंशुल गर्ग (आईएएस) की बदली कुपवाड़ा के उपायुक्त पद पर की गई है, जबकि रियासी के उपायुक्त डी सागर दत्तात्रेय (आईएएस) को डोडा के उपायुक्त पद पर तैनाती दी गई है।

उरी के उपमंडलीय मजिस्ट्रेट बशीर-उल-हक चौधरी (आईएएस) का तबादला कर उन्हें करगिल का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

इनके अलावा प्रशासन ने कई आईएएस और केएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …