Breaking News

नई दिल्ली-सीआरपीएफ ने सोशल मीडिया पर फर्जी तस्वीरों के खिलाफ लोगों को की आगाह

नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के क्षत – विक्षत शवों की सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही ‘फर्जी तस्वीरों’ के खिलाफ सीआरपीएफ ने रविवार को लोगों को आगाह किया।बृहस्पतिवार को हुए इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए।
सीआरपीएफ ने कहा, ‘‘ यह संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर कुछ शरारती तत्व हमारे शहीदों के क्षत – विक्षत शवों की फर्जी तस्वीरें नफरत पैदा करने के लिए साझा कर रहे हैं, जबकि हम एकजुट हैं।’सीआरपीएफ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल सीआरपीएफइंडिया पर कहा, ‘‘ कृपया इस तरह की तस्वीरें और पोस्ट सर्कुलेट/शेयर/लाइक न करें।’सुरक्षाबल ने इस तरह की किसी भी विषय-वस्तु की सूचना‘‘वेबपीआरओऐटसीआरपीएफडॉटजीओवीडॉटइन’’ पर देने को कहा है।अधिकारियों ने बताया कि क्षत विक्षत शवों की तस्वीरें साझा की जा रही है और इस बारे में सुरक्षाबल को जानकारी मिली है, इसके बाद यह परामर्श जारी किया गया। वहीं सुरक्षाबल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ कश्मीर के छात्रों की प्रताड़ना की कुछ फर्जी खबरें सोशल मीडिया पर शरारती तत्व साझा कर रहे हैं। सीआरपीएफ हेल्पलाइन ने शिकायतों की जांच की और उन्हें गलत पाया।’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …