Breaking News

श्रीनगर-कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल

श्रीनगर(एचकेपी 24 न्यूज)।कश्मीर में रविवार को मोबाइल इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने के लिए एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात कश्मीर घाटी में हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट सेवा फिर से बहाल कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि घाटी में स्थिति शांतिपूर्ण रहने के कारण सेवा फिर से शुरू कर दी गई है।अधिकारियों ने अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां, पुलवामा,श्रीनगर और बडगाम जिलों में शनिवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया था जबकि उत्तरी कश्मीर के बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में नेटवर्क की गति कम कर दी गई थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …