Breaking News

सोनीपत-राष्ट्रपति ने पुलवामा हमले का निंदा की

सोनीपत(एचकेपी 24 न्यूज)।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को पुलवामा आतंकवादी हमले को कायराना हरकत करार दिया और कहा कि देश ने साहस और धैर्य से ऐसी चुनौतियों का सामना किया है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बीते गुरूवार को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए फिदायीं हमले में इस अर्धसैनिक बल के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

हरियाणा सरकार की ओर से यहां आयोजित चौथे एग्री लीडरशिप समिट के समापन समारोह में कोविंद ने कहा, ‘‘तीन दिन पहले हमारे कई बहादुर जवान एक कायराना आतंकवादी हमले में शहीद हो गए। मेरे देशवासियों के साथ, मैं इस बर्बर कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि हमले में मारे गए जवानों के शोकाकुल परिवारों के साथ पूरा देश शोक में डूबा है।

उन्होंने कहा, ‘‘पूरे देश की तरफ से मैं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’

कोविंद ने कहा, ‘‘हमने साहस एवं धैर्य के साथ इन चुनौतियों का सामना किया है। इन चुनौतियों का सामना करते हुए हम पूरे जोश के साथ आगे बढ़े हैं और भविष्य में भी ऐसा ही करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पूरे देश की तरफ से मैं अपने बहादुर जवानों और सुरक्षा बलों के प्रति आभार प्रकट करता हूं।’’

राष्ट्रपति कोविंद ने देश की खाद्य जरूरतें पूरी करने के लिए देश के किसानों और भारत की सीमाओं की रक्षा करने के लिए जवानों की तारीफ की।

उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ देश के किसान देश की खाद्य सुरक्षा की दिशा में योगदान करते हैं जबकि दूसरी तरफ हमारे जवान हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं।’’

राष्ट्रपति ने पराली के प्रबंधन के नए तौर-तरीके अपनाने के लिए हरियाणा के किसानों को सराहा।

इस मौके पर उन्होंने कुछ किसानों को ‘किसान रत्न’ और ‘कृषि रत्न’ पुरस्कार भी दिए।

कई राज्यों में जलाई जाने वाली पराली पिछले कुछ सालों से वायु प्रदूषण का बड़ा कारण रही है। सरकार ने पराली जलाने पर पाबंदी लगा दी है और किसानों को प्रोत्साहित कर रही है कि वह इनके प्रबंधन के वैकल्पिक उपाय अपनाए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग और सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए प्रयास कर रही है। व्यापार करने की सहूलियत और बाल लिंगानुपात जैसे सामाजिक एवं आर्थिक संकेतकों में काफी सुधार हुआ है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …