Breaking News

नई दिल्ली-अगले महीने होने वाली थी मेजर चित्रेश बिष्ट की शादी,IED विस्फोट में हो गए शहीद

नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास शनिवार को बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करते समय हुए विस्फोट में मारे गए मेजर चित्रेश बिष्ट की अगले महीने शादी होने वाली थी। 7 मार्च की शादी के लिए उनको 28 फरवरी को घर लौटना था। 31 साल मेजर अपने माता-पिता को छोड़ गए हैं। उनके पिता एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी हैं और उनकी मां गृहिणी हैं। बिष्ट  नौशेरा सेक्टर में बारूदी सुरंग होने की जानकारी मिलने के बाद गठित बम निरोधक दस्ते का नेतृत्व कर रहे थे। चित्रेश बिष्ट उत्तराखंड के देहरादून के थे।

एक बारूदी सुरंग को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया, लेकिन जब दूसरी सुरंग को निष्क्रिय किया जा रहा था तो विस्फोट हो गया। इसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनका निधन हो गया। नियंत्रण रेखा से लगभग 1.5 किलोमीटर अंदर पाकिस्तान से आए घुसपैठियों द्वारा विस्फोटक लगाया गया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …