Breaking News

श्रीनगर-दक्षिण कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट बंद,श्रीनगर में इंटरनेट की गति 2जी स्तर की,,,

श्रीनगर(एचकेपी 24 न्यूज)।पुलवामा में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले के बाद दक्षिण कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा गुरुवार को बंद कर दी गई जबकि श्रीनगर में डेटा स्पीड को घटाकर 2जी स्तर का कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिये ऐहतियाती उपाय के तौर पर दक्षिण कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस बात की आशंका है कि गड़बड़ी फैलाने के लिए सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले में अपनी विस्फोटक से भरी गाड़ी टकराने वाले आत्मघाती हमलावर का एक वीडियो घाटी में सोशल मीडिया पर काफी साझा किया जा रहा है। खुफिया अधिकारियों ने आशंका जताई कि इस वीडियो के प्रसार से राष्ट्र विरोधी तत्वों को गड़बड़ी फैलाने में मदद मिल सकती है। शहर में इंटरनेट की स्पीड 2जी स्तर की हो जाने से वीडियो साझा करने में परेशानी होगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …