Breaking News

नई दिल्ली-एक्शन में सरकार,भूटान से विदेश सचिव को बुलाया वापस, तो क्या सर्जिकल स्ट्राईक भाग-2 की है तैयारी?

नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 44 जवान शहीद हो गये। पुलिस ने आतंकवादी की पहचान पुलवामा के काकापोरा के रहने वाले आदिल अहमद के तौर पर की है। उन्होंने बताया कि अहमद 2018 में जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था। हताहतों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है।

इस आतंकी वारदात के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अजित डोभाल से बात की ही। सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी उन्हें घटना की लगातार जानकारी दे रहे हैं। इस बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलवामा अटैक के बाद आईबी डायरेक्टर और एनएसए अजित डोभाल से बात की है और भूटान दौरे पर आज ही थिंपू पहुंचे केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा ने समय से पहले यात्रा समाप्त कर भारत लौटने का फैसला किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …