Breaking News

मालखरौदा-शाउमावि किरारी की बोर्ड कक्षा 10 वी एंव 12 वी के विद्यार्थियो का शिक्षाविद हिन्देश ने ली मोटिवेशनल क्लॉस,विद्यार्थियो को बोर्ड परीक्षा मे तनावमुक्त होकर बेहतर से बेहतर करने दी टिप्स,शिक्षाविद हिन्देश ने कहा कि लक्ष्य अत्यधिक प्रतिशत लाने को तय कर अपने ऊपर न बनाए दबाव,अपने शत्-प्रतिशत् देने पर देवे ध्यान,उम्मीद से बढ कर आएगा बेहतरीन परिणाम

मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।शिक्षाविद हिन्देश कुमार यादव बुधवार 13 फरवरी को किरारी पहुंचे थे।जहां संचालित होने वाला शास.उच्च.माध्य.विद्या.में अध्ययनरत् विद्यार्थियो से मुलाकात कर चर्चा किया।जहां बोर्ड कक्षा 10 वी एंव कक्षा 12 वी के विद्यार्थियो का आने वाला दिनो मे होने वाला वार्षिक परीक्षा के लिए मजबूत बनाने की मंशा से श्री यादव ने स्पेशल मोटिवेशनल क्लॉस लिया।वहां उपस्थित विद्यार्थियो से श्री यादव ने कहा कि जो बोर्ड परीक्षा आने वाला दिन मे आयोजित होने वाला है।उसको अलग परीक्षा की भांति सोच कर अपने ऊपर दबाव नही बनने देना है।बल्कि पूर्व मे दिलाते आ रहे सामान्य परीक्षा की भांति ही लेकर तैयारी करना है।वही परीक्षा को दिलाना है।जब आप सभी विद्यार्थी तनावमुक्त होकर परीक्षा का तैयारी करेंगे।तब आपका अच्छा से अच्छा अंक आने का संभावना बढ जाता है।श्री यादव ने कहा कि आपको यह बात याद रखना है,कि आपका परीक्षा मौखिक नही बल्कि लिखित होने वाला है।इसलिए पढने के साथ-साथ लिख कर अभ्यास करने आप सभी विद्यार्थी को बेहद जरुरी है।शिक्षा सत्र 2017-18 का बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र का पूराना विद्यार्थियो से सम्पर्क कर व्यवस्था कर लीजिएगा।उस प्रश्न पत्र मे दिए सवालो का जवाब किताब से देख कर पहले उत्तर पुस्तिका या अपने कांपी का पेज मे तैयार कर लेवे।उसके बाद जितना समय परीक्षा मे प्रश्नो का जवाब लिखने दी जाती है।उतना ही समय मे सभी प्रश्नो का जवाब लिखने का प्रयास कीजिए।इससे आपको तीन लाभ मिलेगा।पहला परीक्षा मे लिखने का तरिका सीख जाएंगे,दूसरा निर्धारित समय मे सभी प्रश्नो का जवाब लिखने योग्य तैयार हो सकेंगे और तीसरा बार-बार लिखने के परिणाम स्वरुप आपके लिखावट साफ-साफ स्पष्ट हो पाएगा।विद्यार्थियो से श्री यादव ने आगे कहा कि जिस भी विषय का परीक्षा रहेगा।उस विषय के प्रश्न पत्र मे दिए प्रश्नो का उत्तर लिखने के दौरान सर्व प्रथम जिस जिस प्रश्न का उत्तर पता रहेगा।उसको शुरु लिखना है।उसके पश्चात् ही आगे को लिखना है।श्री यादव ने कहा कि जितना भी अंक का प्रश्न रहेगा।उसी अनुसार ही उतना ही शब्दो मे प्रश्नो का उत्तर लिखना है।जो शब्द सीमा दिए है।उससे अत्यधिक लिख कर अपने अति महत्वपूर्ण समय को नष्ट नही करना है।उपस्थित विद्यार्थियो से श्री यादव ने कहा कि पहले से इतना प्रतिशत लाना है।

यह तय कर अपने ऊपर दबाव नही बनने देना है।यह आप विद्यार्थियो के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है।आप सभी विद्यार्थियो को अपना पूरा ध्यान अपना 100 प्रतिशत् ध्यान बेहतर से बेहतर करने मे लगा देना है।ऐसे करने के परिणामस्वरुप आप विद्यार्थियो का प्रतिशत उम्मीद से बढ कर आएगा।इस तरह से श्री यादव ने बोर्ड परीक्षा मे अच्छे अंक लाने अनेको महत्वपूर्ण प्रभावशाली टिप्स बच्चो को देकर मनोबल बढाया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …