Breaking News

मालखरौदा-शाउमावि नरियरा की बोर्ड कक्षा 10 वी एंव 12 वी के विद्यार्थियो का शिक्षाविद हिन्देश ने वार्षिक परीक्षा मे अच्छा अंक लाने योग्य तैयार करने ली स्पेशल मोटिवेशनल क्लॉस,विद्यार्थियो को परीक्षा मे बेहतर से बेहतर करने दी टिप्स

मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।शिक्षाविद हिन्देश कुमार यादव सोमवार 11 फरवरी को स्थानीय विकासखण्ड के अंतिम क्षोर मे स्थित गांव नरियरा पहुंचे थे।जहां संचालित होने वाला शास.उच्च.माध्य.विद्या.में अध्ययनरत् विद्यार्थियो से मुलाकात कर चर्चा किया।जहां बोर्ड कक्षा 10 वी एंव कक्षा 12 वी के विद्यार्थियो का आने वाला दिनो मे होने वाला वार्षिक परीक्षा के लिए मजबूत बनाने की मंशा से श्री यादव ने स्पेशल मोटिवेशनल क्लॉस लिया।उपस्थित विद्यार्थियो से श्री यादव ने कहा कि जो बोर्ड परीक्षा आने वाला दिन मे होने वाला है।उसको अलग परीक्षा भांति सोच कर अपने ऊपर दबाव नही बनने देना है।बल्कि पूर्व मे दिलाते आ रहे सामान्य परीक्षा की भांति ही लेकर तैयारी करना है।जब आप तनावमुक्त होकर परीक्षा का तैयारी करेंगे।तब आपका अच्छा से अच्छा अंक आने का संभावना बढ जाता है।श्री यादव ने कहा कि आपको यह बात याद रखना है,कि आपका परीक्षा मौखिक नही बल्कि लिखित होगा।इसलिए पढने के साथ-साथ लिख कर अभ्यास करने बेहद जरुरी है।शिक्षा सत्र 2017-18 का बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र का पूराना विद्यार्थियो से सम्पर्क कर व्यवस्था कर लीजिएगा।उस प्रश्न पत्र मे दिए सवालो का जवाब किताब से देख कर पहले उत्तर पुस्तिका या अपने कांपी का पेज मे तैयार कर लेवे।उसके बाद जितना समय परीक्षा मे प्रश्नो का जवाब लिखने दी जाती है।उतना समय मे सभी प्रश्नो का जवाब लिखने का प्रयास कीजिए।इससे आपको तीन लाभ मिल सकेगा।पहला परीक्षा मे लिखने का तरिका सीख जाएंगे,दूसरा निर्धारित समय मे सभी प्रश्नो का जवाब लिखने योग्य तैयार हो सकेंगे और तीसरा बार-बार लिखने के परिणाम स्वरुप आपके लिखावट साफ-साफ स्पष्ट हो पाएगा।विद्यार्थियो से श्री यादव ने कहा कि जिस भी विषय का परीक्षा रहेगा।उस विषय के प्रश्न पत्र मे दिए प्रश्नो का उत्तर लिखने के दौरान सर्व प्रथम जिस जिस प्रश्न का उत्तर पता रहेगा।उसको लिखना है।उसके पश्चात् ही आगे को लिखना है।श्री यादव ने कहा कि जितना भी अंक का प्रश्न रहेगा।उसी अनुसार ही उतना ही शब्दो मे प्रश्नो का उत्तर लिखना है।जो शब्द सीमा दिए है।उससे अत्यधिक लिख कर अपने अति महत्वपूर्ण समय को नष्ट नही करना है।इस तरह से श्री यादव ने बोर्ड परीक्षा मे अच्छे अंक लाने अनेको महत्वपूर्ण प्रभावशाली टिप्स बच्चो को दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …