Breaking News

मालखरौदा:-कौन सा पंचायत के सचिव को देखने के लिए तरस रहे हैं ग्रामीण?विस्तार से जानने के लिए पढिए hkp24news की पूरी खबर,,,

मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।स्थानीय जनपद पंचायत मुख्यालय से महज तीन किमी दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत नवागांव के सचिव का पंचायत में नियमित उपस्थित नहीं होने के कारण ग्रामीण खासे परेशान है।ग्रामीणो ने बताया कि हम लोग को अभी अपने पंचायत के सचिव साहब को देखने को नहीं मिल पा रहा है।और ना ही पंचायत भवन में कौन सचिव है,उसका नाम और मोबाईल नम्बर चस्पा की गयी है।ऐसे मे कौन अपने ग्राम पंचायत का सचिव है।यह पता ही नहीं चल पा रहा है।जिससे हम सभी ग्रामीण बहुंत परेशान है।हम लोग करें तो करे क्या?यह सवाल हमारे सामने सवाल उत्पन्न हो रहा है।ना गांव में सचिव आ रहा है,और ना ही सचिव का लाभ हम ग्रामीणो को मिल पा रहा है।हम लोगों का सचिव से छोटा सा भी काम रहता है,तो इधर-उधर भटकने को पड़ रहा है।सचिव सम्बंधित कुछ भी काम नही हो पा रहा है।वही शासन के लाभकारी योजनाओ का जानकारी हमको नही मिल पा रहा है।सचिव साहब का नियमित पंचायत मे उपस्थित नही होने से बहुंत परेशानी का सामना उठाने को पड रहा है।ग्रामीणो ने शासन-प्रशासन से निवेदन किया है,कि उनका पंचायत सम्बंधित सचिव को नियमित ग्राम पंचायत कार्यालय मे बैठ कर आम जनता के सम्बंधित कार्य को करने के जाने बोला जाए।ताकि ग्रामीणो को सचिव सम्बंधित कार्य करवाने के लिए भटकने को ना पडे।

क्या कहते है नवागांव सचिव दिनेश चन्द्रा,,,
इस तरह से बोलने वाला वो कोन आदमी हैं,उनका नाम बताईये।फिजुल के बातें कर रहे हैं।ऐसा कोई भी बात नही है।मैं तो नवागांव पंचायत मे रोज रहता हूं।रात में वही रुकता भी हूं।वहां पंचायत मे बैठ कर ग्रामीणो के सम्बंधित कार्य को करता हूं।वही बैठक वगैरह मे जनपद जाने को पडता है,तो वहां भी जाता हूं।

क्या कहते है मालखरौदा जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एन एल साहू,,,
इस बारे मे जानकारी ली जाएगी।नियमानुसार सभी सचिवो को मुख्यालय मे रह कर ग्रामीणो के पंचायत सम्बंधित कार्य को करना है।वही आम जनता के सुविधा को ध्यान मे रखते हुए सचिव को अपने सम्बंधित पंचायत भवन के बाहर मे अपना नाम एंव सम्पर्क मोबाईल नम्बर चस्पा करने को बोला जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …