Breaking News

International News:-ऑस्ट्रेलिया में सदी की सबसे भयानक आया बाढ़,सड़कों पर आया नदियों का पानी,हजारों लोग घर छोड़ भागने मजबूर…

सिडनी(एचकेपी 24 न्यूज)। ऑस्ट्रेलिया में सदी की सबसे भयानक बाढ़ के कारण नदियों का पानी सड़कों पर आ गया है।जिससे उत्तरपूर्वी हिस्से में हजारों लोगों को अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा।अधिकारियों ने अगले कुछ दिनों में और बारिश का अनुमान जताया है।ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी हिस्से में मानसून के समय भारी बारिश होती है।लेकिन हाल ही में हुई वर्षा सामान्य स्तर से अधिक है।
उत्तरपूर्वी क्वींसलैंड के टाउंसविले शहर में हजारों निवासी बिना बिजली के रह रहे हैं और अगर बारिश जारी रही तो 20,000 से अधिक मकानों के जलमग्न होने का खतरा है। सैन्य कर्मी प्रभावित लोगों की मदद के लिए मिट्टी से भरे हजारों थैले दे रहे हैं।
क्वींसलैंड की प्रमुख ने शनिवार को बताया कि यह मूल रूप से 20 साल में एक बार नहीं बल्कि 100 साल में एक बार होने वाली घटना है। टाउंसविले के निवासी क्रिस ब्रूकहाउस ने कहा, ‘मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा।’
मौसम विज्ञान ब्यूरो ने बताया कि उत्तरी क्वींसलैंड राज्य के ऊपर धीमी गति से आगे बढ़ रहा मानसून का कम दबाव का क्षेत्र बन गया है जिससे कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है जितनी एक साल में नहीं हुई।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …