Breaking News

डभरा:-बीईओ कार्यालय भवन का नव निर्माण कार्य होने के दो वर्ष बाद भी उपयोग शुरु नही हो सका,शिक्षाविद हिन्देश ने कलेक्टर को अवगत कराकर आवश्यक पहल कर अनुपयोगी भवन को उपयोगी बनवाने की निवेदन

डभरा(एचकेपी 24 न्यूज)।स्थानीय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय कुसुमझर के बंधवा तालाब समीप दो वर्ष पूर्व से निर्मित हो चुका है।विभाग द्वारा लोकार्पण एंव हेन्डओवर भी किया जा चुका है।अब नव निर्मित भवन को लोकार्पण का इंतजार है।शासन द्वारा बीईओ कार्यालय के लिए 19 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी। जिसके आधार पर सन्‌ 2015 – 16 में ही बीईओ कार्यालय भवन का निर्माण हो चुका है। विभाग एवं ठेकेदार शिक्षा विभाग को नए भवन का हेन्डओवर कर चुके है।नव निर्मित भवन में कमरों मे बिजली फिटिंग हो गया है।लेकिन अभी तक नए भवन के पास विद्युत विभाग द्वारा बिजली के खम्भे लगाकर तार नहीं खींचा गया है। इस कारण नए भवन में बिजली कनेक्शन नहीं लगा है।जबकि लाखों रूपयों का भवन बनाने के बाद भी आज तक विद्युतीकरण तक शासन द्वारा नहीं कराया गया है। इसके कारण भवन में अंधेरा है।जब तक भवन तक लाईन नही पहुंचेगा।तब तक कार्यालय का शुभारंभ नहीं हो पाएगा।बीईओ भवन के चारों तरफ अहाता निर्माण एवं सड़क की अति आवश्यकता है। जब तक भवन के चारों तरफ अहाता का निर्माण नही होगा तो कार्यालय सुरक्षित नहीं रहेगा। शासन एवं प्रशासन को तत्काल ध्यान देकर कार्यालय के चारों तरफ अहाता निर्माण विद्युतीकरण एवं भवन तक सड़क का निर्माण पर ध्यान देने की जरूरत है।ताकि अनुपयोगी पडे बीईओ कार्यालय भवन उपयोगी बन सके।

इस बारे मे जिलाधीश महोदय को संदेश भेजा हूं।अहाता निर्माण करवाने,बिजली कनेक्शन का सुविधा मुहैय्या करवाने एंव  कार्यालय तक आने जाने सडक निर्माण करवाने का निवेदन किया हूं।ताकि लाखो का अनुपयोगी पडे शिक्षा सम्बंधित बीईओ कार्यालय भवन उपयोगी बन सके।
    हिन्देश कुमार यादव
            शिक्षाविद

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …