Breaking News

रायपुर:-फिल्म दहाड़ में चौथी बार हिरो बने छालीवुड सुपरस्टार मनमोहन सिंह ठाकुर,फिल्म मे क्या-क्या देखने को मिलेगा?विस्तार से जानने के लिए पढिए hkp24news की पूरी खबर…

रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।मोर छंईहा भुंईया,झन भूलो मां बाप ला,मया जैसी तीन सिल्वर जुबली फिल्मों के अलावा 30-35 छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अपनी खलनायकी का जौहर दिखाने वाले छालीवुड सुपर स्टार मनमोहन सिंह ठाकुर अब चौथी बार फिल्म दहाड़ के जरिए हीरो बनकर सामने आ रहे हैं। निर्माता किस लाल कुर्रे एवं निर्देशक एजाज वारसी कि इस फिल्म में मनमोहन ने दो नायिकाओं के प्यार में उलझे हुए एक ऐसे युवक की भूमिका निभाई है।जो गलत लोगों के लिए काम करता है।एक नाटकीय घटनाक्रम के बाद उसे अपनी गलती का एहसास होता है।वह अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उन्ही गलत लोगों के खिलाफ अभियान छेड़ता है। उस गांव को उनके आतंक से मुक्त करता है।छालीवुड में विगत 19 वर्षों से खलनायकी में एक छत्र राज करनें वाले मनमोहन सिंह ठाकुर छत्तीसगढ़ी सिनेमा के ऐसे स्टार विलन है।जिनका कोई विकल्प आज तक छालीवुड तलाश नहीं पाया है।हीरो गिरी की ओर मुड़ने के सवाल पर मन मोहन कहते हैं कि परिर्वतन संसार का नियम है।जब लोग मेरी खलनायकी को भी हीरो की तरह प्यार करते हैं।तो हीरो बनने में कैसा गुरेज।यही सोचकर मैंने अपने करियर में चांस लेने का निर्णय लिया है।वरना लगातार एक ही तरह की भूमिकाएं करते करते एक समय ऐसा आता है।जब मुझे केवल चरित्र भूमिकाओं के अलावा कुछ भी नहीं मिलता है। इसके पूर्व मनमोहन कि बतौर हीरो किरिया,बेर्रा और माटी मोर मितान नाम की तीन फिल्में आ चुकी है।जिसने काफी अच्छा व्यवसाय किया था।किरिया और बेर्रा यू-ट्युब में भी उपलब्ध है। फिल्म दहाड़ सेंसर से क्लीयर हो चुकी है।इसके रिलिज की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। मनमोहन सिंह ठाकुर को फिल्म दहाड़ से काफी उम्मीदें हैं।दहाड़ के रिलिज होने के तुरंत बाद बतौर हीरो मनमोहन की पांचवी फिल्म रंगीले की शुटिंग प्रारंभ होगी।इसके निर्देशक भी एजाज वारसी ही हैं। फिलहाल दहाड़ की रिलीज तिथि घोषित होते ही मनमोहन और दहाड़ की पूरी टीम इस फिल्म के प्रमोशन में जुट जाऐंगे।मनमोहन सिंह ठाकुर अपने प्रशंसको के बीच अपनी सुपरहिट फिल्मों में निभाए गए किरदार,,,गिरधारी, बनवारी, मुरारी एटीएम भाई, गब्बर जैसे अनेक लोकप्रिय नामों से जाने जाते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …