Breaking News

मालखरौदा:-मुक्ता आंबा केन्द्र क्रं 1 के बच्चो से शिक्षाविद हिन्देश ने मुलाकात कर जाना हालचाल,बच्चो को अभी से ही क्या-क्या कर समाज का भलाई मे योगदान देने दी सलाह?विस्तार से जानने के लिए पढिए hkp24news की पूरी खबर…

मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।शिक्षाविद हिन्देश कुमार यादव शुक्रवार 1 फरवरी को मुक्ता पहुंचे थे।जहां संचालित होने वाला आंबा केन्द्र में अनौपचारिक शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चो से मुलाकात कर चर्चा किया।वहां श्री यादव ने कहा कि आंबा केन्द्र का संचालन आप जैसे छोटे-छोटे बच्चो को कुपोषण का शिकार होने से सुरक्षित बचाने के उद्देश्य से की जा रही है।इस केन्द्र के माध्यम से आप बच्चो की अन्दर के भय को दूर कर 6 वर्ष होने पर स्कूल जाने के लिए तैयार करना है।श्री यादव ने अनौपचारिक शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चो से कहा कि अपने-अपने घर मे मां-पापा,दादा- दादी के सहयोगी का भूमिका निभाने प्रयासरत् रहना है।उनके कामो में बाधक नही बनना है।बल्कि उनके व्दारा घर मे किए जाने वाले प्रत्येक काम को आगे बढाने मे सहयोग करना है।अपने घर मे बने शौचालय का सदुपयोग करवाने प्रयासरत् रहना है।घर के प्रत्येक सदस्य को शौचालय का सदुपयोग करने निवेदन कीजिए।शौचालय मे शौच करने से खूले मे शौच करने का प्रथा बन्द हो सकेगा।वही बहुंत सारे बीमारी से छूटकारा मिल सकेगा।जो-जो घर मे शराब सेवन करते है।उनको शराब सेवन करने छोडवाने प्रयास करना है।शराब सेवन करने से शरीर मे दुष्प्रभाव पडता है।वही शराब सेवन करने वाला बेसुध हो जाता है।जो शराब सेवन कर बेसुध होकर नही चाह कर भी अनुचित कार्य को कर परेशानी को उत्पन्न कर डालता है।इसलिए सुखी परिवार का निर्माण करने के लिए अपने घर का प्रत्येक सदस्य को शराब से दूर रखने बेहद जरुरी है।अगर आप बच्चो के घर मे भी कोई भी सदस्य शराब का सेवन करते है।तो उनको शराब सेवन करने से उत्पन्न होने वाले परेशानियों के बारे में जानकारियां प्रदान कर शराब से दूरी बनवाने का प्रयास कीजिएगा।इस तरह से अनेको महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर श्री यादव ने बच्चो को अभी से ही समाज का भलाई मे अपने-अपने स्तर पर प्रयास करने का निवेदन किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …