Breaking News

मालखरौदा:-कौन सा धान खरीदी केन्द्र में सुरक्षा की अनदेखी कर खुले में रखा जा रहा है धान?विस्तार से जानने के लिए पढिए hkp24news की पूरी खबर

Sunil kumar barman
Editer In Chiefe
9098485974,9406366988

मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।उपार्जन केंद्र पिहरीद में धान खरीदी करने के तिथि समाप्त होने की कगार पर है।इसके बाद भी सुरक्षा के कोई भी इन्तेजाम नहीं की गयी हैं।ऐसे में धान जमीन पर व खुले में रखे जा रहे हैं।जबकि धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले उसकी सुरक्षा के लिए राशि शासन द्वारा प्रदान की जाती है।
मिली जानकारी के अनुसार 1 नवम्बर से धान खरीदी प्रारम्भ होने से पहले ही खरीदी केन्द्रों में धान के भण्डारण के लिए आवश्यक व्यवस्था बनाई जाती है।जिससे केंद्र में आए धान को कोई हानि न पहुंच सके।धान की सुरक्षा इन्तेजामात के अंतर्गत जमीन की नमी धान की बोरियों में न आ जाये।इसलिए ड्रेनेज के लिए भूसी इत्यादि का उपयोग किया जाता है।इसके साथ ही कवर के लिए प्लॉस्टिक या ताल पतरी आदि इस्तेमाल में लाये जाते हैं।विभागीय कर्मचारियों की मानें तो धान की सुरक्षा के लिए केंद्र खुलने से पहले ही व्यवस्था की जाती है।साथ ही साथ इसके लिए पर्याप्त राशि भी विभाग द्वारा पहले से ही प्रदत्त की जाती है।अभी समय-समय में लगातार बारिश भी होती है।ऐसे में खरीदी केंद्र में तौल के लिए आए एवं तौल हो चुके धान खुली जमीन पर ही पड़ा रहता है।इससे धान खराब होने की सम्भावना लगातार बढ़ती जाती है। तौल से पहले और बाद हफ्तों से रखे हुए धान में नमी आ जाने से किसानों के साथ-साथ प्रशासन का भी नुकसान होना लाजमी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

डभरा:- निर्धारित समय हो जाने के पश्चात् शनिवार 07 मार्च 2026 को सुबह 07.40 बजे शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भर्रीभांठा फरसवानी,07.45 बजे एक ही परिसर मे संचालित होने वाले शासकीय नवीन प्राथमिक शाला फरसवानी शासकीय जनपद प्राथमिक शाला फरसवानी एवं शासकीय पूर्व प्राथमिक शाला का हिन्देश एजुकेशन एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन टीम को संचालन नही किए जाने मिलने पर मनमानी एवं लापरवाही कार्य शैली अपनाने वाले प्रधान पाठक सह सहयोगी शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर व्यवस्था मे सुधार लाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने जिला एवं ब्लॉक स्तर के शिक्षा विभाग का अधिकारियो को लिखा जा रहा पत्र…

🔊 Listen to this