Breaking News

मालखरौदा:-किरकार आंबा केन्द्र के बच्चो से शिक्षाविद हिन्देश ने मुलाकात कर की चर्चा,कुपोषणमुक्त गांव बनाने संयुक्त रुप से प्रयास करने कार्यकर्ता-सहायिका को दी सुझाव

मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।शिक्षाविद हिन्देश कुमार यादव बुधवार 30 जनवरी को किरकार में संचालित होने वाला आंगनबाडी केन्द्र पहुंचे थे।जहां अनौपचारिक शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चो से मुलाकात कर चर्चा किया।बच्चो से चर्चा कर श्री यादव केन्द्र के वर्तमान वास्तविक स्थिति से रुबरू हुए।वहां उपस्थित बच्चो को श्री यादव ने आंबा केन्द्र का महत्व के बारे मे विस्तार से जानकारियां प्रदान किया।वही नियमित केन्द्र आकर अनौपचारिक शिक्षा प्राप्त करने का निवेदन किया।बच्चो को अनेको ज्ञानवर्धक जानकारियां दी गयी।एक-एक कर सभी बच्चो ने श्री यादव को बात गीत गाकर सुनाया।जहां श्री यादव ने कार्यकर्ता एंव सहायिका से कहा कि आप दोनो मिल कर केन्द्र का स्तर को ऊंचा करने का प्रयास कीजिए।वही नियमित सभी बच्चो को केन्द्र लाने का प्रयास कीजिए।आंबा के जरिए गांव को कुपोषणमुक्त बनाने मे सफलता अर्जित की जा सकती है।श्री यादव ने कहा कि नियमित बच्चो से चर्चा कर योजना तैयार कीजिए।उस योजना के अनुसार नियमित प्रयास को कीजिएगा।तब आप लोगो को आंगनबाडी केन्द्र का स्तर ऊंचा करने मे सफलता मिलने तय है।अंत मे श्री यादव ने कहा कि आप दोनो बच्चो के हित मे निरंतर प्रयास कीजिए।आप दोनो का प्रयास को आगे बढाने हम हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …