Breaking News

मालखरौदा:-सड़क पर ट्रकों की लम्बी कतार से बस स्टैण्ड के पास रोज लगने वाला जाम के कारण राहगीर परेशान

मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पोता के बस स्टेण्ड से श्री रुद्र महायज्ञ स्थल तक रोजाना चांवल जमा करने ट्रकों की लम्बी कतार लगी रहती है।ऐसे में कम चौड़ी सड़क और सकरी हो जाती है।रोजाना राहगीरों को जान जोखिम में डालकर चलना पड़ता है।बस स्टैण्ड समीप वेयर हाऊस गोदाम है।जहां चांवल जमा की जाती है।स्थानीय लोगों के साथ अन्य जगह से ब्लॉक मुख्यालय मालखरौदा जाने वाले राहगीरों के लिए यह सड़क परेशानी का सबब बन गई है।इस मार्ग से ब्लॉक मुख्यालय मालखरौदा आसपास के क्षेत्रों सहित दूर दराज के लोग बड़ी संख्या में काम-काज एंव आवश्यक सामान खरीदी के लिए जाते हैं।इस दौरान श्री रुद्र महायज्ञ स्थल से लेकर बस स्टैण्ड तक के सड़क पर लोगों का अवागमन काफी बढ़ जाता है।लोगो का कहना है,कि चांवल से भरे ट्रको को सडक पर कतार मे नही लगवाना चाहिए।बल्कि बस स्टैण्ड के समीप ही एक मैदान है।वहां सभी चांवल से भरे ट्रको को जाम करने चाहिए।जहां के बस स्टैण्ड समीप के वेयर हाऊस ले जाना चाहिए।इससे मार्ग मे जाम का स्थिति निर्मित नही होगा।वही हादसा होने का आशंका भी समाप्त हो जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिख कर आगामी पेश किए जाने वाला बजट मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालखरौदा को 100 बिस्तरीय शासकीय सिविल अस्पताल मे उन्नयन करवाने का कार्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चन्द्रपुर को 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे उन्नयन करवाने का कार्य को शामिल करवाने का किया मांग…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …