Breaking News

मालखरौदा:-परसाडीह सरकारी मिडिल स्कूल के बच्चो से शिक्षाविद हिन्देश ने मुलाकात कर जाना हालचाल,बच्चो ने बयां की स्कूल से सम्बंधित अपने-अपने दुखडा

मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।शिक्षाविद हिन्देश कुमार यादव मंगलवार 22 जनवरी को स्थानीय जनपद मुख्यालय का अंतिम क्षोर में स्थित ग्राम परसाडीह पहुंचे थे।जहां संचालित होने वाला शासकीय पूर्व माध्यमिक विधालय में अध्ययनरत् बच्चो से श्री यादव ने मुलाकात कर चर्चा किया।बच्चो का श्री यादव ने मोटिवेशनल क्लॉस लिया।बच्चो से श्री यादव ने पूछा कि इस विधालय में आप लोगो का पढाई-लिखाई कैसा चल रहा है।तब बच्चो ने कहा कि हमारा विधालय मे कुछ भी पढाई-लिखाई नही हो रहा है।हम बच्चो का भविष्य अंधकार की ओर तेजी से आगे बढ रहा है।हमारे विधालय मे अध्ययनरत् 51 बच्चो को पढाने-लिखाने तीन शिक्षक थे।जिसमे के एक शिक्षक का करीब एक महिना पूर्व मृत्यु हो गया।जिससे हमारे विधालय मे दो शिक्षक शेष रह गये।उन दो शिक्षको में से एक शिक्षक को संकूल केनकद्र सिंघरा का शैक्षिक सम्वन्यक बना दी गयी है।ऐसे में हमारे विधालय में अध्ययनरत् 51 विधार्थियो को पढाने-लिखाने एंव कार्यालयीन कार्य को करने महज एक मात्र शिक्षक है।वह एक मात्र शिक्षक अकेला हम सभी 51 बच्चो को कैसे पढाते-लिखाते होंगे।वही कार्यालय कार्य को कैसे करते होंगे।इसको सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।आगे बच्चो ने कहा कि एक मात्र शिक्षक के भरोसे हमारे मिडिल स्कूल के तीन कक्षाओ का पढाई-लिखाई कार्य महज नाम का हो पा रहा है।जिसके कारण हम सभी बच्चे अपने-अपने भविष्य को लेकर बहुंत चिंतित है।बच्चो ने श्री यादव से कहा कि हमारे विधालय मे तीन शिक्षक उपलब्ध हो जाएंगे।तब जाकर हम बच्चो का पढाई-लिखाई कार्य ठीक से हो पाएगा।वहां के बच्चो ने अपने विधालय भवन के जर्जर होने एंव शौचालय सम्बंधित समस्याओ के बारे मे श्री यादव को अवगत करवाया।श्री यादव ने बच्चो से कहा कि आप बच्चो के भविष्य को अंधकार की ओर आगे बढने से सुरक्षित बचाने हम अपने स्तर पर आप बच्चो का समय -समय पर मोटिवेशनल क्लॉस लेने प्रयासरत् रहेंगे।जहां वर्तमान कक्षा का पढाई-लिखाई के साथ ही आगे आने वाला कक्षा को लेकर भी मार्गदर्शन टिप्स देकर आप बच्चो का पढने-लिखने एंव सीखने का स्तर को ऊंचा करने प्रयास करेंगे।अंत में श्री यादव ने बच्चो से कहा कि हम आप सभी बच्चो के साथ है।आप लोगो के विधालय मे नियमानुसार जितने शिक्षक कार्यरत् होने चाहिए।उतना शिक्षक आप लोगो का विधालय में उपलब्ध करवाने प्रशासन से चर्चा करेंगे।वही विधालय भवन जर्जर होने एंव शौचालय सम्बंधित समस्या को दूर करवाने हर संभव प्रयास की जाएगी।बच्चो के शिक्षक सम्बंधित समस्या के बारे मे श्री यादव ने कलेक्टर,शैक्षणिक जिला शक्ति डीईओ एंव बीईओ मालखरौदा को अवगत करा दिया है।वही अधिकारियो से श्री यादव ने बच्चो का समस्या को शीघ्र ही निराकरण करवाने प्रशासनिक पहल करने का निवेदन किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …