Breaking News

रायगढ:-नौरंगपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शाउमावि कांटाहरदी का सात दिवसीय रासेयो शिविर संपन्न

रायगढ: -नौरंगपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शाउमावि कांटाहरदी का सात दिवसीय रासेयो शिविर संपन्न

Sunil kumar barman

Editer In Chiefe

hkp24news.com

9098485974/9406366988 

रायगढ(एचकेपी 24 न्यूज)।स्थानीय विकासखण्ड अंतर्गत आने वाला ग्राम कांटाहरदी में संचालित होने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का गुरुवार 17 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नौरंगपुर मे समापन हो गया।जहां सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार 11 जनवरी को प्राचार्य आर.पी. सिदार,कार्यक्रम अधिकारी डी.एल.पटेल, सहायक कार्यक्रम अधिकारी एस.आर.यादव,नौरंगपुर के रवि मेडिकल स्टोर का संचालक पद्मलोचन पटेल एंव सरपंच श्री मति चमेली उध्दव नायक के विशेष योगदान से की गयी।इस शिविर मे बौध्दिक परिचर्चा के दौरान स्वास्थ्य विभाग से डॉ.बी.पी.पटेल(जिला टीकाकरण अधिकारी) डॉ.के.डी. पासवान(जिला स्वास्थ्य अधिकारी) डॉ.सी.पी. पटेल,कृषि विभाग से डी.एस.तोमर,के.पी. नायक,सी.एल.नायक,पशुधन विभाग से डॉ. पूरन पटेल,डॉ.सनत नायक,डॉ.एस.सी.सिदार कैरियर मार्गदर्शक के रुप में श्री मति अंजू नायक(सहायक संचालक उद्योग)ने स्वयं सेवक शिविरार्थियो एंव ग्रामीण लोगो से विशेष चर्चा किए।रात्रि कालीन कार्यक्रम मे प्रहसन,लघु नाटिका,लोक नृत्य जैसे रंगा-रंग कार्यक्रम दिया गया।जो दर्शको का मन मोह लिया।स्वच्छता अभियान के प्रति जन-जन मे जागरुकता लाने के लिए स्वयं सेवको ने रैली निकालने के साथ ही श्रम दान किया।शिविर मे पद्मलोचन पटेल,रवि पटेल,डॉ.सी.पी.पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हुए विधालय एंव रासेयो के नाम ढाई फीट ऊंचाई के कप प्रतिक चिन्ह के रुप मे सप्रेम भेंट किया।उक्त कार्यक्रम मे सरपंच श्री मति चमेली उध्दव नायक सहित नाटेश्वर पटेल(शिक्षक) टेक लाल साहू(शिक्षक) एंव स्थानीय उप स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त कर्मचारियो का सहयोग रहा।उक्त शिविर का समापन समारोह गुरुवार 17 जनवरी को दोपहर 2 बजे मुख्य अतिथि निराकार पटेल(उच्च शिक्षा मंत्री प्रतिनिधि) बुध्देश्वर पटेल,सुदर्शन पटेल,रमेश पटेल, पद्मलोचन पटेल,शाउमावि तारापुर के प्राचार्य व्ही.सी.पी.कालो,के.के.पटेल ,प्राचार्य आर.पी. सिदार,एस.एन.साहू,जे.एम.गौतम,एस.के.पटेल,एस.एन.सिदार,एस.एल.सिदार,डी.एल.साहू, एस.एल.चौहान,बी.पी.सिह,प्रवीण,संतोष,श्री मति एस गौतम,कोमल सूत,मंजू ,श्री सोनी समस्त स्टॉफ सहित ग्रामीणो के गरिमामयी उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम अधिकारी डी.एल.पटेल,सहायक कार्यक्रम अधिकारी एस.आर.यादव सहित स्वयं सेवक शिविरार्थियो ने विदा लेते हुए सभी ग्रामवासियो को उनके सहयोग के लिए सहृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

    

 

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …