Breaking News

वृध्द महिला की बोल आंगनबाडी कार्यकर्ता बोल रही है,जो लोग आए है,उनको बोल दो कि मै गांव में नही हूं…..कहां के कार्यकर्ता ऐसी बोली..जानने के लिए पढिए hkp24news की पूरी खबर…

वृध्द महिला की बोल आंगनबाडी कार्यकर्ता बोल रही है,जो लोग आए है,उनको बोल दो कि मै गांव में नही हूं…..कहां के कार्यकर्ता ऐसी बोली..जानने के लिए पढिए hkp24news की पूरी खबर…

डभरा(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम सिरीयागढ मे संचालित होने वाला आंगनबाडी केन्द्र का वर्तमान वास्तविक स्थिति से रुबरु होने सोमवार 14 जनवरी को हमारा एचकेपी 24 न्यूज टीम पहुंची थी।जहां आंगनबाडी केन्द्र तो खुले नजर आ रहा था।लेकिन कार्यकर्ता,सहायिका के साथ ही बच्चे भी नदारद थे।तब हमारी टीम ने केन्द्र सम्बंधित कार्यकर्ता एंव सहायिका कहां है।उसके बारे में जानकारी लेने मुहल्लावासियो से चर्चा करने मे जुट गये।तब एक वृध्द महिला पैदल चल कर कार्यकर्ता के घर पहुंच कर कार्यकर्ता से बोली कि आंगनबाडी मे कुछ लोग आए है।जो बच्चे कहां है।वही सहायिका एंव कार्यकर्ता किधर है।इसको लेकर सवाल पूछ रहे है।इन बातो को सुन कर कार्यकर्ता बोली कि जो आए है।उनको बोल दो कि कार्यकर्ता गांव मे नही है।बाहर चली गयी है।वो वृध्द महिला आकर हमारे टीम के सदस्यो से बोली कि कार्यकर्ता बोल रही है,कि जो भी लोग आए है।उनको बोल दो,कि मै घर में नही हूं।इतना बात को सुनकर हमारी टीम के सदस्यो के मस्तिष्क मे यह बात चलने लगी,की आखीर कार्यकर्ता झूठ क्यूं बोल रही है।वो घर में है।उसके बावजूद घर मे नही हूं करके बोल रही है।हमारे टीम के सदस्य को लगने लगा कि आंगनबाडी केन्द्र मे सभी कुछ ठीक नही है।जिसके कारण कार्यकर्ता घर मे होने के बावजूद हमारे टीम के सदस्यो से चर्चा करने आंगनबाडी केन्द्र नही आ रही है।जब हमारा टीम ने मुहल्लावासियो से चर्चा किया।तब लोगो ने कहा कि कार्यकर्ता की घर आंगनबाडी केन्द्र समीप ही है।वो आंगनबाडी केन्द्र का दरवाजा तो खोल देती है।लेकिन बच्चा आंगनबाडी केन्द्र मे पहुंच रहे है या नही पहुंच रहे है।इस तरफ कोई ध्यान नही देती है।जिसके कारण बच्चो को आंगनबाडी केन्द्र का शत्-प्रतिशत् लाभ नही मिल रहा है।जिसके कारण हमारे मुहल्ला का बच्चे कुपोषण का शिकार हो सकते है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

डभरा :- पुटीडीह धान खरीदी केन्द्र प्रभारी औसतन एक से डेढ़ किलोग्राम अधिक धान का वजन तौल करवा कर किसानो का कर रहा आर्थिक रुप से शोषण..पूर्व में किसानों का तौल कर खरीदी किए गए अधिक वजन धान को धान खरीदी केन्द्र प्रभारी से रिकवरी कर किसानो को वापसी करवाने के साथ ही धान खरीदी केन्द्र प्रभारी के खिलाफ नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने जनशिकायत निवारण विभाग,कलेक्टर,एसडीएम,जिला खाद्य अधिकारी एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं को लिखा पत्र…

🔊 Listen to this डभरा(एचकेपी 24 न्यूज)।पुटीडीह धान खरीदी केन्द्र प्रभारी औसतन एक से डेढ़ …