Breaking News

बगरैल के ग्रामीणो से मिले सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश,गांव मे व्याप्त समस्याओ से हुए रुबरु

बगरैल के ग्रामीणो से मिले सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश,गांव मे व्याप्त समस्याओ से हुए रुबरु

डभरा(एचकेपी 24 न्यूज)।सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश कुमार यादव मंगलवार 8 जनवरी को क्षेत्र के नदी किनारे स्थित ग्राम बगरैल पहुंचे थे।वहां बाईक से गांव भ्रमण कर वर्तमान वास्तविक स्थिति से रुबरु होने पश्चात् स्थानीय नागरिको के साथ-साथ ही नदी किनारे खेती करने वाले कृषको से खास मुलाकात कर गांव का वर्तमान वास्तविक स्थिति को उनके जुबानी जानने का प्रयास किया।विदित हो,कि अपने गांव मे व्याप्त समस्याओ से निराश बगरैल का ग्रामीणो ने 2018 विधान सभा मे चुनाव का बहिष्कार कर दिया था।जहां एक भी मतदाता ने मतदान नही किया था।वहां के ग्रामीणो ने श्री यादव को अपना दुखडा बयां करते हुए कहा कि हमारा गांव नदी किनारे है।हमको नदी का कोई भी लाभ नही मिल पा रहा है।हम अभी सब्जी का फसल लगाने का ईच्छूक होने के बावजूद फसल नही लगा पा रहे है।वैसे अभी कुछ जल जरुर नदी मे भरा है।लेकिन वो भी जल धीरे-धीरे बह एंव सूखने जाएगा।वही फरवरी-मार्च माह मे हमारे खेत से जुडे नदी किनारे से जल पूरी तरह गायब हो जाएगा।अभी कुछ जल भराव को देख कर महज 2-3 किसान सब्जी और सरसो लगाए है।जिनको आगे जल के समस्या का सामना करने को पडेगा।वही जल का समस्या होने के कारण सब्जी एंव सरसो का फसल फायदा के बजाय नुकसान पहुंचाएगा।क्योकि ये लोग रिश्क मे फसल लगा दिए है।पिछली बार की बात है।जब 2-3 किसान सब्जी एंव सरसो का फसल लगाए थे।तब फरवरी-मार्च महिना मे नदी पर जल के समस्या उत्पन्न हुआ था।तब फसल को जैसे भी कर बचाने का मंशा से किसानो ने जेसीबी से नदी के रेत का खुदाई कर जैसे-तैसे कुछ जल प्रबंध कर अपने सब्जी एंव सरसो के फसल का प्यास को बुझाया था।वही फसल को बचाने का प्रयास किया था।जब फसल तैयार हुआ।उसके बाद कितना धन व्यय हुआ।वही कितना फायदा एंव नुकसान हुआ।उसका हिसाब किया गया था।तब किसान को कोई फायदा नही हुआ था।बल्कि करीब 2-2 हजार के नुकसान का सामना करने को पडा था।वही समय भी नष्ट हुआ था।अभी तो नदी का कोई लाभ हमको नही मिल पा रहा है।वही बारिश होने के दौरान नदी का अत्यधिक भराव होने के कारण जरुर हमारे धान के फसल का नुकसान होता है।नदी हमारे लिए फायदामंद नही बल्कि नुकसानदायक साबित हो रहा है।अगर नदी मे हमारे गांव का किसानो की हित का ख्याल रख कर जल की जमाव करने का प्रयास की जाती।तब जल जमाव होने का स्थिति मे नदी किनारे के सभी किसान अभी अपने अपने खेत पर सब्जी लगाए नजर आते।हमारा आय भी दुगुना हो जाता।हम सभी के हित का ख्याल रख कर नदी के जल का लाभ हमको मिले।इसके लिए शासन-प्रशासन को योजनाबध्द तरिका से प्रयास करने का आवश्यकता है।वही नदी किनारे उचित जगह चयनित कर ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सुविधा मुहैय्या करवाने का आवश्यकता है।बिजली सुविधा मिल जाएगा।तब कनेक्शन लेकर बोरवेल का खुदाई अपने खेत तरफ करवाएंगे।ताकि हमारे पास हमेशा पर्याप्त जल उपलब्ध रहे।ताकि हम सभी गर्मी एंव बरसात दोनो मौसम मे अच्छा से फसल का पैदावर करने मे सफल हो पाएंगे।वही हमारे गांव बगरैल को सीधे मुख्य सडक वाला गांव सपोस से जोडने अच्छा से सडक निर्माण करवाने का आवश्यकता है।हमारा गांव अंतिम क्षोर पर स्थित है।हमारे गांव के किसानो को नहर का कोई लाभ नही मिल पा रहा है।नहर के पानी हमारे खेतो तक नही पहुंच पाता है।इस पर शासन-प्रशासन को विशेष ध्यान देने का आवश्यकता है।इस तरह से ग्रामीणो ने अपनी दुखडा श्री यादव के समक्ष बयां किया।उनके बातो को श्री यादव ने गंभीरता से सुन कर कहा कि आप लोगो के गांव बगरैल को सपोस से जोडने पक्की सडक बन गया है।सपोस जाने के दौरान कोसमंदा का तालाब किनारे का हिस्सा मे पुल लगाने या ऊंचा सडक बनाने का जरुर आवश्यकता है।ताकि बारिश होने के दौरान भी आप सभी ग्रामवासी आसानी से मुख्य सडक सपोस तक पहुंच सके।श्री यादव ने आगे कहा कि अगर आप लोग चाहते है,कि 4-5 खेत के पश्चात् सपोस पडता है।इसी को सडक निर्माण की जाए।तो इसके लिए आप लोगो को सर्व प्रथम जिन-जिन लोगो का खेत सडक निर्माण करने मे पडेगा।उन लोगो से बात करने को पडेगा।आप लोग किसान को सडक मे पडने वाला हिस्सा के मुआवजा देकर या अपने तरिका से जैसे भी कर उन सभी किसानो को अपना-अपना खेत के कुछ हिस्सा को सडक निर्माण करने मे देने के लिए सहमति जतवा लेते है।इसका लिखित रिपोर्ट तैयार कर अपने पास सडक निर्माण करने के लिए आवश्यक भूमि का उपलब्धता दिखा देते है।तब जाकर शासन-प्रशासन के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सडक निर्माण करवाने का मांग कर सकते है।जब तक नीजी खेत वाले अपना खेत के सडक निर्माण करने मे पडने वाला हिस्सा को देने के लिए सहमति नही जताते है।तब तक यह मांग जायज नही है।इस मांग को किसी भी स्थिति मे शासन-प्रशासन पूरा नही कर पाएगा।श्री यादव ने कहा कि नदी के पानी का लाभ आप सभी किसानो को मिले,आप लोगो के खेत तक नहर का पानी पहुंचवाने,नदी किनारे उचित स्थान चयनित करवाकर ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे।इसके साथ ही बगरैल से सपोस जाने के दौरान कोसमंदा के पास तालाब सडक मे पुल का आवश्यकता है।उस मांग को पूरा करवाने हम आप ग्रामीणो के सहयोगी का भूमिका निभाएंगे।आप लोगो के जायज मांगो को पूरा करवाने योजनाबध्द तरिका से प्रयास करेंगे।श्री यादव ने अंत मे ग्रामीणो से कहा कि आने वाला दिनो मे लोक सभा चुनाव होने वाला है।जिसमे आप सभी बढ चढ कर हिस्सा लीजिएगा।वही मतदान करने का महत्व के बारे मे विस्तार से जानकारी प्रदान किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन (रजिस्टर्ड) के चीफ हिन्देश कुमार यादव का औचक दौरा में शा.प्रा.शाला इंदिरा आवास सेरो(मालखरौदा) में पदस्थ दो शिक्षकों में से एक शिक्षक का बूथ लेवल आफिसर आफिसर एवं अभिहित अधिकारी दोनों शिक्षको का एसआईआर निर्वाचन कार्य में ड्यूटी लगने के कारण शाला का तालाबंदी होने का स्थिति निर्मित होते देख कर एसडीएम को पत्र लिख कर अपने अधिकार क्षेत्र सम्बंधित विकासखण्ड के बीईओ से आवश्यक चर्चा कर एसआईआर कार्य के कारण तालाबंदी होने का स्थिति निर्मित होने वाले समस्त शा.प्रा.शालाओ का जानकारी मंगा कर उन शालाओं में तालाबंदी नही होने देने समीपस्थ शा.पू.मा.वि. के एक शिक्षक को तत्कालिक रुप से उन शालाओ का संचालन करने जिम्मेदारी सौंपने आदेश जारी करवाने की मांग…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन (रजिस्टर्ड) के चीफ …