Breaking News

एक स्कूल एंव एक आंगनबाडी ऐसा भी जहां पढने और अनौपचारिक शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चे रहते हैं खौफ के साये में,हर वक्त लगता है ये डर…

एक स्कूल एंव एक आंगनबाडी ऐसा भी जहां पढने और अनौपचारिक शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चे रहते हैं खौफ के साये में,हर वक्त लगता है ये डर...

Sunil kumar barman
Editer In Chiefe
hkp24news.com
07-01-2019

जांजगीर-चाम्पा(एचकेपी 24 न्यूज)।बच्चे स्कूल और आंगनबाडी केन्द्र में तनावमुक्त होकर पढ़ते तथा अनौपचारिक शिक्षा प्राप्त कर जिन्दगी की राह में आगे बढ़ते हैं।लेकिन डभरा अंचल के झनकपुर गांव में एक स्कूल एंव एक आंगनबाडी केन्द्र ऐसा भी है।जहां बच्चे हर पल खौफ के साये में रहते हैं।मौत का डर उन्हें हर वक्त सताता है।दरअसल झनकपुर के स्कूल एंव आंगनबाडी केन्द्र में जगह-जगह जहरीले सांप-बिच्छू निकल आते हैं।

ऐसे में छात्रों के चेहरे पर हमेशा चिंता की लकीर रहती है।वहां के स्कूल एंव आंगनबाडी केन्द्र में अक्सर सांप बिच्छू निकलने की वजह से हमेशा कार्यकर्ता-सहायिका,शिक्षक और छात्र-छात्राएं भयभीत रहते हैं।वहां आए दिन सर्प बिच्छू निकलने से छात्र-छात्राओं व स्टाफ को अपनी सुरक्षा के प्रति चौकन्ना रहना पड़ता है।स्कूल में 34 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।उन्हें पढ़ाने के लिए प्रधानापाठक सहित एक सहयोगी शिक्षक है।

स्कूल का भवन करीब 34 वर्ष पुराना है।वहां स्कूल का आसपास अहाता के अन्दर झाडियो का अंबार लगा हुआ है।उस झाडियो मे जहरीले सर्प एंव बिच्छू रहते है।आसानी से सर्प एंव बिच्छू आंगनबाडी एंव स्कूल तक पहुंच जाते है।कई बार तो ये सर्प एंव बिच्छू बच्चों के बीच आकर भी बैठ जाते हैं।बच्चो को पढाने-लिखाने के साथ-साथ ही सर्प एंव बिच्छू से सुरक्षित बचाने का जिम्मेदारी शिक्षको पर रहता है।वहां स्कूल मे अध्ययनरत् बच्चो एंव आंगनबाडी केन्द्र मे अनौपचारिक शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चो ने अपने स्कूल एंव आंगनबाडी केन्द्र के आस पास का उगे झाडियो के सफाई करवाने का निवेदन किया है।ताकि सर्प एंव बिच्छू स्कूल एंव आंगनबाडी से दूर हो सके।वही सभी बच्चे सुरक्षित रह सके।प्रधान पाठक दिलीप चन्द्रा ने बताया कि स्कूल को खुले लगभग 34 वर्ष हो गए हैं।यहां आए दिन खासतौर पर बरसात के दिनों में सर्प- बिच्छू अधिक निकलते हैं। लेकिन आज तक किसी भी बच्चे के साथ कोई हादसा नहीं हुआ है।उन्होने कहा कि आज सुबह स्कूल मे दो बिच्छू निकले थे।जिसको बाहर भगाए हैे।यह सर्प-बिच्छू अहाता के अन्दर स्कूल के आस- पास झाडियो का होने के कारण हो रहा है।सर्प एंव बिच्छू का समय-समय पर निकलते रहने के कारण हमको अत्यधिक सक्रिय रहने को पडता है।

सूचना:-एचकेपी 24न्यूज “ग्रामीणो की आवाज”वेब न्यूज मे अगर अपना कोई भी समस्या सम्बंधित खबर चलवाना चाहते है।तो हमारा मोबाईल नम्बर 9406366988 पर काॅल कर अपना समस्या सम्बंधित जानकारी को बताईए।अगर आप वाट्सॉप उपयोग करते है,तो हमारा वाट्सॉप नम्बर 9406366988 पर अपना समस्या सम्बंधित खबर भेज सकते है।उस खबर को आपसे चर्चा करने पश्चात् हम अपने वेब न्यूज पोर्टल मे प्रमुखता से चलाएंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …