Breaking News

नवागांव मे शिक्षक-अभिभावक संघ का बैठक संपन्न

नवागांव मे शिक्षक-अभिभावक संघ का बैठक संपन्न

सुनिल बर्मन
hkp24news.com
05-01-2019

मालखरौदा (एचकेपी 24 न्यूज)।नवागांव मे संचालित होने वाला शासकीय प्राथमिक शाला,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मे पदस्थ शिक्षको एंव अभिभावको का बैठक रखा गया था।बैठक में अभिभावकों ने बच्चों के शैक्षणिक स्तर की जानकारी लेने के साथ शिक्षा में सुधार को लेकर सुझाव भी दिए।वहीं शिक्षकों ने भी अभिभावकों से घर पर बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही।वहां पदस्थ शिक्षको ने अभिभावको को गुणवत्तपूर्ण शिक्षा सहित राज्य सरकार की मंशा एवं स्कूल के बेहतर परिणाम के लिए सहयोग की अपेक्षा किया।वहीं हर संभव प्रयास सभी शिक्षको की ओर से गुणवत्तापूर्वण शिक्षा एवं वातावरण स्थापित किए जाने का भरोसा दिलाया।वही अभिभावको ने कहा कि आप सभी शिक्षक बच्चो को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दिलाने के साथ ही उनके हित मे हर संभव प्रयास कीजिए।आप लोगो को हम सभी अभिभावक मिल कर सहयोग प्रदान करेंगे।आगे अभिभावको ने कहा कि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के मध्य विधालय संचालन जारी होने के दौरान कोई भी शिक्षक बाहर जाते है।तब बाहर जाने का कारण एक पत्र मे तैयार कर शाला में उपस्थित शिक्षक को प्रदान कर जावे।ताकि कोई भी अभिभावक स्कूल जाकर शिक्षको का जानकारी लेवे।तब पता चल सके,कि कौन-कौन शिक्षक स्कूल मे है।वही कौन-कौन शिक्षक किस-किस कार्य से बाहर गये है।इस मौके पर शासकीय प्राथमिक शाला,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मे पदस्थ शिक्षकगण के साथ ही भुवनेश्वर खाण्डे ,सुनिल बर्मन,लकेश्वर महंत,प्रताप चन्द्रा,विनोद खाण्डे,आशिष रात्रे, दिनेश बर्मन,श्याम बर्मन,हिरा खुंटे,राहुलदेव बर्मन सहित अभिभावकगण उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …