Breaking News

डभरा के गांडापाली का एक परिवार के घर को तोडने सामग्रियो को आग से जला कर नष्ट करने का मामला,कलेक्टर ने जिला सीईओ एंव एसडीएम डभरा को दिए जांच का आदेश

डभरा के गांडापाली का एक परिवार के घर को तोडने सामग्रियो को आग से जला कर नष्ट करने का मामला,कलेक्टर ने जिला सीईओ एंव एसडीएम डभरा को दिए जांच का आदेश

जांजगीर-चाम्पा(एचकेपी 24 न्यूज)।जिले के डभरा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाला ग्राम गांडापाली निवासी राम दास महंत कलेक्टर नीरज कुमार बंसोड के समक्ष खडे होकर अपनी पीडा बयां किया।उन्होने बताया कि करीब डेढ वर्ष पूर्व पंचायत व्दारा गांव के गली को 7 मीटर चौडी करने का निर्णय ली गयी।तब हमने 7 मीटर मे हमारा घर के जो-जो हिस्सा आ रहा था।उसको हटा दिए थे।उसके बावजूद हमारे घर को तोडने एंव सामग्रियो को जला कर नष्ट करने का कार्य की गयी।जिससे हम बेघर हो गये।वही ठहरने के लिए दर-दर भटक रहे है।नियमित अलग-अलग रिश्तेदार का घर मे रह कर जीवन व्यतित करने को मजबूर हो रहे है।जबकि उस भूमि का हमारे पास शासन व्दारा प्रदत्त आबादी पट्टा है।उसके बावजूद घर को तोडने एंव हमारे घरेलू सामग्रियो को जलाकर नष्ट करने का कार्य की गयी।इस तरह अपनी दुखडा बयां कर गुनाहगारो के खिलाफ कार्रवाही करने,पट्टा के भूमि को वापस दिलाने एंव मुआवजा दिलाने लिखित पत्र कलेक्टर को सौंपा गया।जहां पत्र पढने पश्चात् कलेक्टर श्री बंसोड ने कहा कि नियमानुसार घर में रखे सामग्रियो को जला कर नष्ट करने की शासन-प्रशासन स्तर पर मुआवजा देने का प्रावधान नही है।इसके लिए सिविल कोर्ट मे मामला को रखना पडेगा।जहां से जीत मिलने पर मुआवजा मिल सकेगा।वही जिला सीईओ एंव डभरा एसडीएम को मामला का जांच करने पत्र जारी की जा रही है।जांच के दौरान जो-जो गुनाहगार होंगे।उनके खिलाफ उचित कार्रवाही की जाएगी।
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …