Breaking News

छत्तीसगढ प्रदेश के विस्तृत पुनरीक्षित मतदाता सूची का कर दी प्रकाशन,25 जनवरी तक नए मतदाता जुड़वा सकेंगे अपना नाम

छत्तीसगढ प्रदेश के विस्तृत पुनरीक्षित मतदाता सूची का कर दी प्रकाशन,25 जनवरी तक नए मतदाता जुड़वा सकेंगे अपना नाम

रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश में आगमी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की विस्तृत पुनरीक्षित मतदाता सूची का प्रकाशन आज बुधवार 26 दिसम्बर को कर दिया गया है।मतदाता सूची की प्रकाशन के साथ ही प्रदेश में विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण का कार्यक्रम को शुरू कर दी गयी है।इस बारे में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि एक महीने तक यानी 25 जनवरी 2019 तक चलने वाली इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षित कार्यक्रम के तहत मतदाता अपने-अपने नाम जुड़वा सकते हैं।इसके साथ ही प्रकाशित मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे युवा जो 1 जनवरी 2019 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं।वे अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वे भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.nvsp.in पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 26 दिसम्बर 2018 को विस्तृत मतदाता सूची के प्रकाशन की साथ ही 25 जनवरी 2019 तक दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है।प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण 11 फरवरी 2019 के पूर्व की जाएगी।

इसके पश्चात् 18 फरवरी से पूर्व डॉटाबेस को अपडेट तथा पूरक मतदाता सूची तैयार की जाएगी।संशोधन तथा नए नाम जोड़ने के पश्चात् 22 फरवरी 2019 को अंतिम रूप से पुनरीक्षित मतदाता सूची का प्रकाशन की जाएगी।एचकेपी 24 न्यूज नए मतदाताओ यानी 1 जनवरी 2019 के स्थिति मे 18 वर्ष पूर्ण कर रहे है।उन सभी से अपील करता है,कि अपना-अपना नाम आॅनलाईन आवेदन कर मतदाता सूची मे जरुर जुडवाकर आगमी लोकसभा चुनाव मे मतदाना कर लोकतन्त्र को मजबूत बनाने मे भूमिका निभाईये।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …