Breaking News

आखिर कब बनेगी कुंदरुझांझ पहुंचने के लिए पक्की सडक?

आखिर कब बनेगी कुंदरुझांझ पहुंचने के लिए पक्की सडक?

डभरा(सुनिल बर्मन)।कुंदरुझांझ के रहवासी वर्षो से पक्की सडक बनने का वर्षो से इंतजार कर रहे है।उनका इंतजार खत्म होने का नाम नही ले रहा है।मिरौनी-कांशीडीह पहुंच मार्ग के मध्य से किनारे में करीब एक किलो मीटर की दूरी पर कुंदरुझांझ पडता है।जो कच्ची पहुंच मार्ग है।अभी तो उस मार्ग मे आवागमन करने के दौरान ज्यादा परेशानी नही होता है।लेकिन बारिश होने के कच्ची मिट्टी का मार्ग ग्रामीणो के लिए परेशानी का सबब बन जाता है।बारिश होने के दौरान मार्ग कीचड मे सराबोर हो जाता है।जिसके कारण आवागमन करने बहुंत ही अत्यधिक परेशानी का सामना करने को पडता है।मार्ग कीचड मे सराबोर होने के दौरान ग्रामीण गांव से बाहर जाने के लिए कतराते है।वही बाहर के लोग भी कुंदरुझांझ जाने से इंकार करते है।बहुंत अत्यधिक कार्य होने पर ग्रामीण गांव से बाहर जाते है।वही बाहर के लोग गांव पहुंचते है।बारिश होने के दौरान महज एक किलोमीटर की कच्ची मिट्टी का सडक का सफर करने बहुंत अत्यधिक समय लग जाता है।आवागमन करने के दौरान बहुंत अत्यधिक सावधानी बरतने का आवश्यकता पडता है।ग्रामीणो ने कच्ची मार्ग से निजात दिलाते हुए पक्की मार्ग बनवाने का मांग किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

डभरा-सक्ती:- गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से पीड़ित धुरकोट निवासी अजय कुमार टण्डन के लगभग 10 वर्षीय पुत्र बालक रिमोन टण्डन के उपचार हेतु बिलासपुर संभाग स्तर से आर्थिक सहायता प्रदान करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक सह निर्देशक हिन्देश कुमार यादव एवं अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने संयुक्त रुप से संभागायुक्त बिलासपुर संभाग को सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this डभरा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)। गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से …