Breaking News

डेढ वर्ष से न्याय पाने दर-दर भटकने वाले डभरा के गॉडापाली का एक परिवार ने अब की ईच्छा मृत्यु का मांग


डेढ वर्ष से न्याय पाने दर-दर भटकने वाले डभरा के गॉडापाली का एक परिवार ने अब की ईच्छा मृत्यु का मांग

जांजगीर-चाम्पा(सुनिल बर्मन)।जिले के डभरा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाला गांव गाॅडापाली का एक परिवार न्याय पाने करीब डेढ वर्ष से दर-दर ठोकर खा रहे है।अब थक कर निराश दुखी होकर न्याय नही मिलने पर पीडित परिवार के चारो सदस्यो ने ईच्छा मृत्यु का अनुमति मांगी है।62 वर्षीय पीडित राम दास महंत ने बताया कि 14 जून 2017 को गांव का गली में 7 मीटर सडक चौडीकरण करने को लेकर नोटिस जारी की गयी थी।तब मैने गली का सडक के 7 मीटर तक का चौडाई को हटा दिए थे।वही 25 जून 2017 को मुझे अपना काग-जात पंचायत लाओ करके बोला गया।तब मै मेरे पास उपलब्ध काग जात को लेकर गया।उसके पश्चात् 26 जून 2017 को घर का तोड-फोड करने के साथ ही घर मे रखे सामग्रियो का आगे से जला कर नष्ट कर दी गयी।इससे हमारा घर,सामग्री और भूमि छीन गया।हम बेघर हो गये।

वही खाने पीने रहने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर होने लगे।वही न्याय पाने भिन्न-भिन्न दफ्तरो का चक्कर काटने के बावजूद डेढ वर्ष होने पश्चात् भी न्याय नही मिल पाया है।जिससे पीडित परिवार के सभी सदस्य बहुंत परेशान है।पीडित परिवार की सदस्य गुरुबारी बाई ने कहा कि अभी मर-मर कर जीवन को जी रहे है।बहुंत तकलीफ का सामना करने को पड रहा है।हमारा जो-जो सामग्री आग से जला दी गयी।उसका मुआवजा चाहिए।गुनाहगारो के खिलाफ उचित कार्रवाही की जाए।वही जो हमारा भूमि था।जिसको छीन ली गयी थी।वह जमीन हमको वापसी चाहिए।ताकि उस भूमि मे हम आगे मकान बना सके।

इस तरह कर हमको न्याय दिलवाईए।अगर ऐसा कर हमको न्याय नही दिला पाते है।तो ईच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए।इस बारे में पीडित परिवार के विकलांग सदस्य दुर्गा दास ने कहा कि शासन-प्रशासन हमको जल्द से जल्द न्याय दिलाए।ऐसा नही कर पाते है,तो फिर हमको ईच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए।बहुंत दुख तकलीफ का सामना कर जीवन को जीने मजबूर है।घर मे जलने के कारण सब कुछ नष्ट हो गया।इसलिए कपडा सहित अन्य जरुरी सामग्रियो के लिए दूसरे लोगो से मदद मांगने को पड रहा है।यह मामला बेहद ही संवेदनशील है।जिस पर विशेष ध्यान देकर शासन-प्रशासन को कार्य करने अति आवश्यक है।ताकि पीडित दुखी निराश परिवार को न्याय मिल सके।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …