Breaking News

बडे कोट मे घर बनाने की विवाद को लेकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या,पति गिरफ्तार

बडे कोट मे घर बनाने की विवाद को लेकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या,पति गिरफ्तार

मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम बडे कोट मे घर बनाने की मामूली विवाद को लेकर पति ने अपनी पत्नि का हत्या कर दिया।
सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार रविवार 16 दिसम्बर की शाम करीब 5 बजे बडे कोट निवासी संपत चौहान का अपनी पत्नि भगवती बाई चौहान से घर बनाने का बात को लेकर जम कर विवाद हो गया।वहां विवाद बहुंत अत्यधिक बढ गया।गुस्सा मे आकर संपत चौहान ने अपनी पत्नि का ईट व सीलबट्टे पत्थर से सिर मे मारकर हत्या कर दिया।आरोपी संपत चौहान का तालाश किया गया।संपत चौहान मिलने पर पूछताछ करने पर अपना अपराध घटित करने को स्वीकार किया।आरोपी संपत लाल के बताए अनुसार घटना मे उपयोग किए गए सील बट्टे को पुलिस ने जप्त कर लिया है।आरोपी संपत चौहान के खिलाफ पुलिस ने मर्ग क्रमांक 60/18धारा 174,अपराध क्रमांक 300/18 धारा 302 भादवि अपराध दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दी गयी है।इस विवेचना कार्रवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक मोहम्मद तारिक हरीश,सहायक उपनिरीक्षक कौशल सिदार,सहायक उप निरीक्षक पी आर पैकरा,आरक्षक अश्वनी राठौर,संतोष रात्रे,उमेश यादव सहित थाना स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा।
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …