Breaking News

कलमी स्वास्थ्य एंव जागरुकता शिविर मे एलोपैथी तथा आयुर्वेद के दर्जनभर चिकित्सको ने दी सेवाएं

कलमी स्वास्थ्य एंव जागरुकता शिविर मे एलोपैथी तथा आयुर्वेद के दर्जनभर चिकित्सको ने दी सेवाएं

स्व.श्री बैद गौटिया जी के प्रथम पुण्य तिथि अवसर पर माॅ समलाई दाई सेवा समिति व्दारा कलमी मे आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य एंव जागरुकता शिविर का समापन

मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम कलमी में रविवार 26 दिसम्बर को माॅ समलाई दाई सेवा समिति व्दारा स्व.श्री बैद गौटिया जी के प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर एक दिवसीय स्वास्थ्य एंव जागरुकता शिविर का आयोजन की गयी थी।इसमे एलोपैथी एंव आयुर्वेद के दर्जनभर चिकित्सको ने अपनी सेवाएं दिया।शिविर में मौसमी बीमारी के अलावा अन्य बीमारियो का उपचार एंव एंव बीमारियो से बचाव एंव सुरक्षा हेतु विशेष परामर्श चिकित्सको व्दारा लोगो को दी गयी।इस स्वास्थ्य एंव जागरूकता शिविर मे एलोपैथी स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ नलिनी सिंह चन्द्रा,राजकुमार गवेल एवं डॉ धनेश साहू ने अपनी टीम के साथ एलोपैथी से मरीजो का उपचार किया।वही आयुर्वेद औषधालय सकर्रा एंव सिंघरा से चिकित्सक महेंद्र कुमार पटेल,बैजनाथ भगत एंव अशोक कुमार सिंह अपनी आयुर्वेद विभाग का टीम के साथ शिविर में उपस्थित मरीजों का उपचार कर दवाईया उपलब्ध करवाया।उक्त स्वास्थ्य एंव जागरुकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुमार जितेंद्र बहादुर सिंह,गोपाल शर्मा,देवी चन्द्रा,चक्रधर साहू,राकेश यादव सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।शिविर का शुभारंभ स्व.श्री वैधराज गोटिया जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रारंभ किया गया।इस शिविर में स्थानीय ग्रामीणो के अलावा आसपास गांवो के सैकड़ों नागरिकों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई उपलब्ध कराया गया।कार्यक्रम का सफल आयोजन मे जगदीश सिदार,हीरा लाल साहू,कन्हैया साहू,जब्बू राम साहू,पुरुषोत्तम साहू,खोज बहादुर साहू सहित माॅ समलाई दाई सेवा समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुको एवं चिकित्सकों का आभार प्रदर्शन अधिवक्ता पुरुषोत्तम साहू ने किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …