Breaking News

तेरह वर्षो से अधर में लटका चरौदा के संकुल केन्द्र भवन निर्माण कार्य

 

तेरह वर्षो से अधर में लटका चरौदा के संकुल केन्द्र भवन निर्माण कार्य

मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत चरौदा मे करीब तेरह वर्ष पूर्व शिक्षा मद से संकुल भवन निर्माण करने हेतु राशि स्वीकृत की गयी थी।जिसका निर्माण एजेंसी सरपंच एंव सचिव को बनाया गया था।जिनके व्दारा निर्माण कार्य शुरु करवाया गया था।वही तत्कालीन सरपंच व्दारा चेक के माध्यम से उक्त मद के खाता से संकुल भवन निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए राशि निकाल ली गयी।लेकिन निर्माण कार्य को आधा अधूरा छोड दी गयी।जिसको पूर्ण करने जिम्मेदारो का कोई ध्यान नही है।जिसके कारण आधा अधूरा पडे संकुल केन्द्र भवन अब धीरे-धीरे जर्जर होने लगा है।अगर समय रहते आधा-अधूरा पडे संकूल केन्द्र भवन को पूर्ण करने ध्यान नही दी जाती है।उस स्थिति मे जो आधा- अधूरा भवन पडा है।वह पूरी तरह जर्जर होकर भरभरा कर गिर जाएगा।अभी संकुल केन्द्र भवन का निर्माण कार्य पूर्ण नही होने के कारण संकुल के शिक्षको का बैठक लेने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन का सहारा लेने को पडता है।जिससे बच्चो का अध्ययन कार्य मे व्यवधान होता है।ग्रामीणो ने शीघ्र ही आधा-अधूरा पडे संकूल केन्द्र भवन को पूर्ण करने आवश्यक पहल करने का मांग किया है।ताकि बच्चो का अध्ययन कार्य किसी भी तरह से प्रभावित ना हो सके।
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- टेमर-छपोरा निर्माणाधीन सडक का उखाडे गए हिस्सो मे ठेकेदार के व्दारा पर्याप्त मात्रा मे पानी का छिडकाव नही करवाए जाने के कारण सडक मे उडने वाला धूल का गुबार से राहगीर हो रहे परेशान..निर्माणाधीन सडक मे उडने वाला धूल से राहगीरो को राहत दिलवाने सडक का उखाडे गए धूल उडने वाले हिस्सो मे पर्याप्त मात्रा मे पानी का छिडकाव करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने जनशिकायत निवारण विभाग छ.ग.शासन,कलेक्टर एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को लिखा पत्र…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।टेमर-छपोरा निर्माणाधीन सडक का उखाडे गए हिस्सो मे ठेकेदार …