Breaking News

चांटीपाली-बेल्हाडीह के मध्य टूटी जर्जर सड़क,सडक के दोनो किनारे घनी झाड़िया से हर पल दुर्घटना का आशंका

चांटीपाली-बेल्हाडीह के मध्य टूटी जर्जर सड़क,सडक के दोनो किनारे घनी झाड़िया से हर पल दुर्घटना का आशंका

 

मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम चांटीपाली से बेल्हाडीह तक का दूरी महज 2 किलोमीटर है।लेकिन सडक पूरी तरह टूटने जर्जर होने से महज 2 किलोमीटर का सफर तय करने राहगीरो को बहुंत समस्या का सामना करने को पडता है।पक्की सडक जगह-जगह से उखड गया है।इससे आए दिन दुर्घटना घटने का आशंका बने रहता है।इस मार्ग पर वाहन चलाने से वाहन का कबाड़ा भी हो रहा है।मार्ग से गुजरने के दौरान गाड़ी के हिस्से हिल उठते हैं। कई बार वाहनो का पुर्जे टूट जाते हैं।वाहनों में बैठे चालक भी जिम्मेदारो को कोसे बिना नहीं रहते है।जिम्मेदारो का अनदेखी की इससे बड़ी कोई मिसाल नहीं हो सकती है।सड़क जगह-जगह से उखड गया है।वाहन पांच-सात बार इस मार्ग पर गुजर जाएं,तो फिर पैसा खर्च कर इसे ठीक कराने को पडने तय है।जर्जर सडक होने से राहगीर खासे परेशान है।इसके साथ ही सडक के दोनो किनारे घनी झाडिया उगी हुई है।जो आने-जाने वाले राहगीरो के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं।वाहन से चलने वालों को परेशानी होती ही है।वही पैदल चलने वाले राहगीरों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।वहीं दुघर्टना का आशंका भी रहता है। समस्या गंभीर होने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।इस सड़क के दोनो किनारे उगे झाडियो का कई वर्षों से कटाई नहीं कराई गई है।झाडियो का जंगल सड़क के दोनो किनारे खड़ा है।जिससे आने जाने वाले राहगीरो को परेशानी होती है।मोड़ पर कुछ दिखाई ही नहीं देता है।कंटीली झाड़ियों से लोग जख्मी भी हो जाते हैं।वाहन से चलने वाले दुर्घटना को लेकर हमेशा सतर्कता बरतते हैं। पैदल चलने वाले राहगीरों को भी दिक्कत का सामना करने को पड़ता है।घनी झाड़ियां लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी हैं।कई वर्षो से सड़क के दोनो किनारे लगे झाडियो को कटवाया नहीं गया है।जो विस्तृत रूप से फैल चुके हैं।अगर इन झाड़ियों को साफ नहीं कराया गया,तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।राहगीरो ने जर्जर टूटे सडक का नव निर्माण कार्य करवाने एंव सडक के दोनो किनारे उगे झाडियो का कटाई करवाने का निवेदन किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- टेमर-छपोरा निर्माणाधीन सडक का उखाडे गए हिस्सो मे ठेकेदार के व्दारा पर्याप्त मात्रा मे पानी का छिडकाव नही करवाए जाने के कारण सडक मे उडने वाला धूल का गुबार से राहगीर हो रहे परेशान..निर्माणाधीन सडक मे उडने वाला धूल से राहगीरो को राहत दिलवाने सडक का उखाडे गए धूल उडने वाले हिस्सो मे पर्याप्त मात्रा मे पानी का छिडकाव करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने जनशिकायत निवारण विभाग छ.ग.शासन,कलेक्टर एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को लिखा पत्र…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।टेमर-छपोरा निर्माणाधीन सडक का उखाडे गए हिस्सो मे ठेकेदार …