Breaking News

मालखरौदा अंग्रेजी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मे पालको ने लगवाया प्रोजेक्टर

मालखरौदा अंग्रेजी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मे पालको ने लगवाया प्रोजेक्टर

मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।स्थानीय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरु की गयी है।जहां कक्षा छठवी में 33 विधार्थी अध्ययनरत् है।जिनको अंग्रेजी माध्यम से अध्ययन करने का सुविधा मिल पा रहा है।जहां अध्ययनरत् बच्चो के पालको ने चंदा जुटाकर अपने बच्चो के स्कूल शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मालखरौदा में प्रोजेक्टर लगवाया है।ताकि बच्चों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।इस बारे मे पालको ने कहा कि प्रोजेक्टर बच्चों को विद्यालय प्रतिदिन आने के लिए आकर्षित करेगा।वही ज्ञान एंव व्यक्तित्व विकास में इसकी उपयोगिता है।बच्चो ने प्रोजेक्टर लगने पर खुशी जताई है।इस बारे में बच्चो ने कहा कि पालको के सहयोग से प्रोजेक्टर लग गया है।जिससे हम बच्चे भी बड़े-बड़े कान्वेंट स्कूलों की तरह अब कम्प्यूटर से अध्ययन कर रहे है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …