Breaking News

जर्जर रेलिंग विहीन बरभांठा के पुलिया से हर पल दुर्घटना का आशंका

जर्जर रेलिंग विहीन बरभांठा के पुलिया से हर पल दुर्घटना का आशंका

मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।बरभांठा को बिलाईगढ से जोडने वाला मार्ग के मध्य मे जर्जर रेलिंग विहीन पुलिया पडता है।जो दुर्घटना को दावत दे रही है।रेलिंग विहीन पुलिया कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।इसके बावजूद जिम्मेदारो की उदासीनता से राहगीर खासे परेशान है।लोगों का कहना है कि उक्त पुलिया पर कई बार राहगीर गिरकर चोटिल हो चुके है।इसके बावजूद भी पुलिया का मरम्मत करवाने एंव खास कर रेलिंग लगाने कोई ध्यान नही दी जा रही है।जिससे वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा हैअंधेरे मे बडे वाहनो की लाईट पडने पर सायकिल व मोटर सायकिल चालकों को सबसे अत्यधिक परेशानी उठानी पडती है।राहगीरो ने जर्जर पुलिया पर तत्काल रेलिंग का निर्माण करवाने के साथ ही आवश्यक मरम्मत कराए जाने की मांग किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …