Breaking News

बिलासपुर:-मोर दुआर,साय सरकार महाभियान के तहत बिल्हा,तखतपुर,कोटा एवं मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र के अनेकों गांवो में आवास प्लस 2.0 मोबाईल एप्लिकेशन के माध्यम से किया गया सर्वेक्षण…

सुनिल कुमार बर्मन(एचकेपी 24 न्यूज/बिलासपुर)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित कराने ‘मोर दुआर, साय सरकार’ महाभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जनपद पंचायत बिल्हा,तखतपुर,कोटा एवं मस्तूरी के अनेको ग्रामो में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।हितग्राहियों के घर पहुंचकर सर्वेक्षण का कार्य की गयी।हितग्राहियों से चर्चा कर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित की गयी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियो का आवास प्लस 2.0 मोबाईल एप्लिकेशन के माध्यम से सर्वेक्षण की गयी।इस दौरान जनप्रतिनिधि,सरपंच,उप सरपंच,पंचगण,रोजगार सहायक,आवास मित्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …