Breaking News

बिलासपुर:-मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आर.पी.चौहान ने ली निर्माण कार्यो की गहन समीक्षा बैठक..जल्द कार्य पूर्ण नही करने पर दिए कडे कार्यवाही के निर्देश…

बिलासपुर(सुनिल कुमार बर्मन/एचकेपी 24 न्यूज)।सोमवार 07 अक्टुबर 2024 को श्री आर.पी. चौहान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा जिला पंचायत सभा कक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं अनुविभागीय अधिकारी ग्रा.या.सेवा की संयुक्त बैठक लेकर मुख्य रूप से मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना,सांसद/विधायक निधि,जिला/जनपद पंचायत विकास निधि,गौण खनिज,जिला खनिज न्यास निधि, विभिन्न प्राधिकरण,महात्मा गांधी नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण,सर्व शिक्षा अभियान इत्यादि योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यो की कार्यावार समीक्षा कर उक्त योजनाओं से स्वीकृत समस्त निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए है एवं अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र ही प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।बैठक में निर्माण कार्यों में अप्रारंभ व अपूर्ण कार्यों की स्थिति पर भारी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिन ग्राम पंचायतों में अधिक समय से निर्माण कार्य अप्रारंभ व प्रगतिरत् है। उन ग्राम पंचायतों के सचिव एवं कार्य एजेंसी को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए है। निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नही कराए जाने पर सम्बंधित सचिव एवं कार्य एजेंसी के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …