Breaking News

बिलासपुर:-मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आर.पी.चौहान ने जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत सम्बलपुरी,पांड,सैदा,बेलमुंडी,बोड़सरा एवं छतौना का भ्रमण कर स्वच्छाग्राही से उनके कार्य के विषय में किया चर्चा…

बिलासपुर(टीम हिन्देश कुमार यादव/एचकेपी 24 न्यूज)।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर श्री आर.पी.चौहान ने आज सोमवार 2 सितम्बर 2024 को तखतपुर जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत सम्बलपुरी,पांड,सैदा,बेलमुंडी,बोड़सरा एवं छतौना का भ्रमण किया।इस दौरान स्वच्छाग्राही से उनके कार्य के विषय में चर्चा की गयी।जिसमे इनके द्वारा अवगत कराया गया,कि समस्त ग्राम पंचायत में सोमवार और शुक्रवार को स्वच्छाग्राही द्वारा कचरा कलेक्शन का कार्य किया जाता है।सभी महिलाओं को स्वच्छता किट ग्राम पंचायत द्वारा दिया गया हैं।सभी स्वच्छाग्राही का स्वास्थ विभाग से कार्ड बनाया गया हैं।जिससे उनका हर 15 दिन में स्वास्थ चेक अप कराया जाता हैं।सभी स्वच्छाग्राही की तीज पर्व के पूर्व में भुगतान करने एवं तीज पर्व पर स्वच्छाग्राही को सम्मानित करने के निर्देश दी गयी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिख कर आगामी पेश किए जाने वाला बजट मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालखरौदा को 100 बिस्तरीय शासकीय सिविल अस्पताल मे उन्नयन करवाने का कार्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चन्द्रपुर को 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे उन्नयन करवाने का कार्य को शामिल करवाने का किया मांग…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …