Breaking News

बिलासपुर:-जिले के 124 अमृत सरोवर स्थलो पर 15 अगस्त को आजादी की 77 वी वर्षगाठ के उपलक्ष्य में नाटक,नृत्य,गीत,संगीत,स्वच्छता अभियान,सामूहिक परिचर्चा,तिरंगा,रैली,मेला, तिरंगा दौड़,सेल्फी के माध्यम से ग्राम पंचायतों के व्दारा मनाया जाएगा विशेष उत्सव…

बिलासपुर(टीम हिन्देश कुमार यादव/एचकेपी 24 न्यूज)।जिले में सतही और भूमिगत स्थान पर पानी की उपलब्धता बढ़ाने में अमृत सरोवर की महत्वपूर्ण भूमिका है। मनरेगा अंतर्गत जिले के ग्राम पंचायतो में मिशन अमृत सरोवर के तहत् 124 अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। अमृत सरोवर एक दीर्घकालीन उत्पादक परिसंपत्ति का सृजन करता है,जो संवेदनशील प्राणियों और पर्यावरण एवं आम नागरिको के लिए फायदेमंद है।

77 वॉ स्वतंत्रता दिवस पर अमृत सरोवर स्थल पर विशेष कार्यक्रम

आजादी की 77 वी वर्षगाठ के उपलक्ष्य में अमृत सरोवर स्थल पर रंगारंग कार्यकम का आयोजन किया जाना है। नाटक, नृत्य, गीत, संगीत, स्वच्छता अभियान, सामूहिक परिचर्चा, तिरंगा, रैली,मेला, तिरंगा दौड़, सेल्फी के माध्यम से विशेष उत्सव का आयोजन ग्राम पंचायतों द्वारा किया जायेगा।

अमृत सरोवर स्थल पर वृहद पौधारोपण

पर्यावरण की स्थिरता एवं सामुदायिक विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक अमृत सरोवर स्थल पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु अभियान चलाकर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के सभी अमृत सरोवरों में वृहद वृक्षारोपण किया गया।

आजादी की 75वी वर्षगाठ पर किया गया ध्वाजारोहण

राष्ट्रीय पंचायत दिवस 24 अप्रैल 2022 की पूर्व संध्या पर मिशन अमृत सरोवर का शुभारंभ हुआ। 15 अगस्त 2022 को आजादी की 75 वी वर्षगाठ पर प्रथम बार अमृत सरोवर स्थल पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। इस वर्ष 15 अगस्त 2024 को आजादी की 77 वी वर्षगाठ पर अमृत सरोवर स्थल पर ध्वाजारोहण प्रातःकाल किया जावेगा।

अमृत सरोवर अंतर्गत किया जा रहा मत्स्य पालन

जिले में बिल्हा, मस्तूरी, कोटा एवं तखतपुर विकासखण्ड अंतर्गत स्थित अमृत सरोवर पर समूहों के माध्यम से मत्स्य पालन का कार्य किया जा रहा है। जिससे इनके लिए अमृत सरोवर के माध्यम से आजीविका गतिविधी का सृजन हुआ है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …