Breaking News

बिलासपुर:-मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आर.पी.चौहान के संवेदनशील कार्यशैली से पूर्व लम्बित पंचायत सचिव अनुकंपा नियुक्ति के 06 प्रकरणो का किया गया त्वरित निराकरण..प्रवीण कुमार को ग्राम पंचायत बेलपत जनपद पंचायत गौरेला,विवेक कुमार श्रीवास को ग्राम पंचायत लिटिया जनपद पंचायत कोटा,दुर्गेश कुर्रे को ग्राम पंचायत बकरकुदा जनपद पंचायत मस्तूरी,अभिलेष कुमार धीवर को ग्राम पंचायत कुवारीमुड़ा जनपद पंचायत कोटा,विकास कुमार को ग्राम पंचायत गिधपुरी जनपद पंचायत मस्तूरी एंव गुरुचरण सावले को ग्राम पंचायत पदगवां जनपद पंचायत पेण्ड्रा में पदस्थापना हेतु जारी किया गया नियुक्ति आदेश..02 माह के भीतर 06 आवेदकों को मिली अनुकंपा नियुक्ति..जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी.चौहान ने दिया नियुक्ति आदेश…

बिलासपुर(टीम हिन्देश कुमार यादव/एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत सचिव स्व.श्री रामेश्वर सिंह कंवर का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण मृत्यु उपरांत उनके आश्रित पुत्र प्रवीण कुमार,ग्राम पंचायत सचिव स्व.श्री रविशंकर श्रीवास का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण मृत्यु उपरांत उनके आश्रित पुत्र विवेक कुमार श्रीवास,ग्राम पंचायत सचिव स्व.श्री राजा राम कुर्रे का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण मृत्यु उपरांत उनके आश्रित पुत्र दुर्गेश कुर्रे,ग्राम पंचायत सचिव स्व.श्री शिव कुमार धीवर का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण मृत्यु उपरांत उनके आश्रित पुत्र अभिलेष कुमार धीवर,ग्राम पंचायत सचिव स्व.श्री टेक राम कांत का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण मृत्यु उपरांत उनके आश्रित पुत्र विकास कुमार एंव ग्राम पंचायत सचिव स्व.श्री सुखमन दास सावले का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण मृत्यु उपरांत उनके आश्रित पुत्र गुरुचरण सावले
के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदको द्वारा सभी वांछित दस्तावेज प्रस्तुत किये गये थे। जैसे ही आवेदन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी.चौहान का संज्ञान में आया तो त्वरित अनुकंपा नियुक्ति की कार्यवाही पूर्ण कर 02 माह के भीतर 06 आवेदको को अनुकंपा नियुक्ति आदेश दी गयी।जो जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के संवेदनशील कार्यशैली का परिचायक है।प्रवीण कुमार,विवेक कुमार श्रीवास,दुर्गेश कुर्रे,अभिलेष कुमार धीवर एंव गुरुचरण सावले की पदस्थापना वेतनमान रुपये 3500-10000 ग्रेड वेतन 1100 अस्थायी रुप से शर्तो का अधीन तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करते हुए भिन्न-भिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ की गयी है।प्रवीण कुमार पिता स्व.श्री रामेश्वर सिंह कंवर को ग्राम पंचायत बेलपत जनपद पंचायत गौरेला,विवेक कुमार श्रीवास पिता स्व.श्री रविशंकर श्रीवास को ग्राम पंचायत लिटिया जनपद पंचायत कोटा,दुर्गेश कुर्रे पिता स्व.श्री राजा राम कुर्रे को ग्राम पंचायत बकरकुदा जनपद पंचायत मस्तूरी,अभिलेष कुमार धीवर पिता स्व.श्री शिव कुमार धीवर को ग्राम पंचायत कुवारीमुड़ा जनपद पंचायत कोटा,विकास कुमार पिता स्व.श्री टेक राम कांत को ग्राम पंचायत गिधपुरी जनपद पंचायत मस्तूरी एंव गुरुचरण सावले पिता स्व.श्री सुखमन दास सावले को ग्राम पंचायत पदगवां जनपद पंचायत पेण्ड्रा में पदस्थापना हेतु जारी नियुक्ति आदेश जारी की गयी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …