Breaking News

बिलासपुर:-प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ग्रामीण से हुए जनजाति समुह को पक्का आवास प्रदान कर विशेष पिछड़ी जनजाति समुह को मुख्य धारा में समागम की एक और पहल…

बिलासपुर(टीम हिन्देश कुमार यादव/एचकेपी 24 न्यूज)।जनपद पंचायत कोटा अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत धूमा में पी.एम. जनमन आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हितग्राही श्रीमती जमुना बाई बैगा एवं उनकी सास श्रीमती हिरमती बाई बैगा का आवास स्वीकृत हुआ था।बैगा जनजाति समूह के इस हितग्राही श्रीमती जमुना बाई बैगा के पति वार्ड पंच है। आशय यह है,कि विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के जन सामान्य को आर्थिक रूप से सशक्त करने के साथ साथ शासन सामाजिक क्षेत्र में विशेषाधिकार प्रदान कर सभी को मुख्य धारा से संयुग्म होने का हर संभव प्रयास कर रही है।आवास निर्माण की राशि संजो पाना एंव पक्के आवास की परिकल्पना निश्चित ही इन जन समूह के लिए दूर की कौड़ी थी।शासन की इस योजना से लाभान्वित होना वास्तव में हितग्राहियों को सामाजिक स्तर को ऊपर उठाने में मददगार साबित होगी‌।योजना से लाभान्वित होकर हितग्राहियों में पक्के घर का सपना साकार होते देखने का उत्साह देखते ही बनता है।उन सभी का शासन के प्रति आभार कृतज्ञता स्वभाविक एवं दर्शनीय है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …