Breaking News

बिलासपुर:-एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत् जिले के ग्रामो में किया गया वृहद पौधारोपण…

बिलासपुर(एचकेपी 24 न्यूज/सुनिल कुमार बर्मन)।एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत् जिले के ग्रामो में वृहद पौधारोपण की गयी।जिले में ब्लॉक स्तर पर ग्राम पंचायत मोहतरा,लोढाबोर,करपा,रतनपुर,पाली में जनप्रतिनिधि एंव अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन कर 2000 पौधारोपण किया गया।ब्लॉक स्तर कार्यक्रम में विधायक धरम लाल कौशिक,भूपेन्द्र सवन्नी ने ग्राम पंचायत मोहतरा में उपस्थित होकर पौधारोपण किया।जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने ग्राम रतनपुर,करपा तो सभापति राजेश्‍वर भार्गव ग्राम लोढाबोर वहीं सभापति जितेन्द्र पाण्डेय पाली में जनपद पंचायत सदस्य,सरपंच सहित उपस्थित होकर पौधारोपण कर एक पेड़ मां के नाम का संदेश दिया।इस अवसर पर ब्लॉक बिल्हा,कोटा,मस्तूरी एंव तखतपुर के ग्राम पंचायतो मे क्रमश 60000,70000 ,72000 एंव 80000 पौधारोपण महतारी वंदन योजना के हितग्रहियो द्वारा किया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …