Breaking News

बिलासपुर:-जागरुक मतदाता होने का देवे परिचय,क्यूआर कोड स्कैन कर या https://sveep.icccbilaspur.in/लिंक क्लिक कर ले संकल्प,मिलेगा मतदाता संकल्प पत्र…

बिलासपुर(सुनिल कुमार बर्मन/एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदाता संकल्प के लिए क्यूआर कोड का शुभारंभ की गयी है। स्मार्ट सिटी एंव नगर निगम बिलासपुर द्वारा स्वीप अभियान को गति प्रदान करने की मंशा से उक्त क्यूआर कोड का निर्माण की गयी है।मतदाताओं द्वारा संकल्प लेने के उपरांत इसमें एक प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन प्राप्त होगा।क्यूआर कोड को जिला कार्यालय के सामने दीवार पर भी आम जनता के लिए प्रदर्शित की गयी है।इस क्यूआर कोड को स्कैन कर फॉर्म खोलने पर मतदाता शपथ पत्र दिखाई देगा। जिसमें फॉर्म भरने पर मतदाता संकल्प पत्र ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकेगा। मतदान संकल्प पत्र https://sveep.icccbilaspur.in/ के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है।कलेक्टर ने इसको लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए युवाओं को अधिक से अधिक इसका उपयोग कर मतदान में भागीदारी का आह्वान किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …