Breaking News

बिलासपुर:-स्वीप रथ के माध्यम से शत्-प्रतिशत मतदान करने जोन क्र.05 के वार्ड नं.33,34 एंव 35 में सी.एम.डी.परिसर नागोराव शेष नगर,प्राथमिक शाला भवन कुम्हारपारा,आयुर्वेदिक महाविद्यालय जूना बिलासपुर,कन्या प्राथमिक शाला भवन जूना बिलासपुर किलावार्ड सहित आस-पास का ईलाका के मतदाताओं को किया गया जागरुक…

बिलासपुर(सुनिल कुमार बर्मन/एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान तिथि 07 मई 2024 को शत् प्रतिशत मतदान करवाने का उद्देश्य से नगर निगम बिलासपुर अंतर्गत मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने प्रत्येक बूथ में स्वीप रथ एंव पाम्पलेट वितरण कर मतदान करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।जिसके तहत् आज सोमवार 22 अप्रैल 2024 को जोन क्र.05 के वार्ड नं.33,34 एंव 35 में सी.एम.डी. परिसर नागोराव शेष नगर,प्राथमिक शाला भवन कुम्हारपारा,आयुर्वेदिक महाविद्यालय जूना बिलासपुर, कन्या प्राथमिक शाला भवन जूना बिलासपुर किलावार्ड एवं अन्य मतदान क्षेत्र में स्वीप रथ भेजा गया।श्री अरूण कुमार साहू जोन कमिश्नर जोन क्र. 05 के मार्गदर्शन में सहायक राजस्व निरीक्षक श्री राजेश हुमने,श्री शिव प्रसाद आगरे एवं श्री लेखराम साहू द्वारा स्वीप रथ एवं पाम्पलेट वितरण कर मतदान का प्रचार-प्रसार करवाया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …