सक्ती,29 अक्टूबर 2022(एचकेपी 24 न्यूज)। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ज़िले में भी आगामी एक नवंबर से 31 जनवरी 2023 तक समर्थन मूल्य में धान खरीदी किसानों से की जाएगी। धान खरीदी व्यवस्थित और बिना किसी दिक्कत के 116 उपार्जन केंद्रों में की जा सके इसके लिए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने 116 नोडल अधिकारी बनाए हैं। आज इन अधिकारियों की बैठक लेकर कलेक्टर ने उन्हें सौंपे गए दायित्व से ना केवल वाकिफ कराया, बल्कि इसका सही तरीके से निर्वहन करने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला मुख्य रूप से चेक लिस्ट के आधार पर खरीदी केंद्रों में व्यवस्था, जिसमें खरीदी केंद्रों की साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था, कंप्यूटर सेट/ प्रिंटर चालू हालत में हो, जनरेटर, यू.पी.एस./ इंटरनेट की व्यवस्था, आर्द्रतामापी यंत्र, नाप तौल के लिए पर्याप्त कांटा-बांट, बारदाना सुतली, हमाल की उपलब्धता, तारपोलिन, चबूतरा, डैनेज, टोकन जारी करने की स्थिति पर नोडल अधिकारी को निगाह रखनी होगी।
कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने इस मौके पर सभी नोडल को निर्देशित किया कि हर शनिवार को उनका जिम्मा होगा कि वे संबंधित उपार्जन केन्द्रों में जाकर हफ्ते भर की धान खरीदी की मॉनिटरिंग करें। यह भी निर्देशित किया कि सभी नोडल अनिवार्य रूप से केंद्र का निरीक्षण करेंगे, ताकि धान खरीदी की व्यवस्था में दिक्कत ना हो। गौरतलब है कि ढाई एकड़ तक के रकबा वाले किसानों को एक ही टोकन जारी होगा। जबकि पांच एकड़ तक के किसान दो बार और पांच से अधिक एकड़ के रकबे वाले किसान को तीन बार टोकन जारी होगा। प्रति एकड़ में 15 क्विंटल ही धान खरीदी की जानी है। हर उपार्जन केन्द्र में समर्थन मूल्य दर्शाते बैनर का प्रदर्शन किया गया है यह सुनिश्चित करना है। इस बार मोटा धान 2040 रुपये प्रति क्विंटल और पतला/सरना धान का समर्थन मूल्य 2060 रूपये प्रति क्विंटल है। इसका प्रदर्शन हर उपार्जन केन्द्र में बैनर पोस्टर में किया जाना है। कलेक्टर ने हर हाल में उपार्जन केन्द्रों में इन व्यवस्थाओं पर निगाह रखने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है।
बैठक में संबंधित विभाग और सभी नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal