सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने आदिम जाति विकास एवं पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम से मुलाकात कर डभरा के बदहाल शासकीय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास भवन का जीर्णोद्धार करवाने,सकर्रा मे शासकीय प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास खुलवाने,सिंघरा मे शासकीय प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास खुलवाने,अडभार मे शासकीय प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास खुलवाने,अडभार मे आधुनिक नवीन शासकीय पशु औषधालय भवन निर्माण करवाने एवं डभरा मे आधुनिक नवीन शासकीय पशु चिकित्सालय भवन निर्माण करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने ज्ञापन सौंपा है।
HKP24News Online News Portal






