सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।डभरा–छपोरा–हसौद एवं जांजगीर-चांपा जिला का बिर्रा मार्ग के 23.43 किलोमीटर का सी.जी.आर.आई.डी.सी.एल. अंतर्गत उन्नयन एवं नवीनीकरण का शेष कार्य करीब 865.21 लाख रुपए की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा मेडकम इंफ्रास्ट्रक्चर प्राईवेट लिमिटेड रायपुर के माध्यम से कुछ माह पूर्व ही पूर्ण करवाए गए सडक का जगह-जगह दबने एवं उखडने का स्थिति को देखते हुए हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने नवनिर्मित सडक के तत्काल निरीक्षण करवा कर सडक के दबने एवं उखडने वाले हिस्सो का चिन्हांकन करवा कर तत्काल आवश्यक मरम्मत कार्य करवाने एवं निर्माण कार्य मे गुणवत्ता का अनदेखी पाए जाने पर सम्बंधित निर्माण एजेंसी ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सीएम हेल्पलाईन मे मांग किया है।
HKP24News Online News Portal

