जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)16 दिसंबर, 2021।समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में राज्य सरकार के निर्देशों का पालन नही करने पर पिहरीद धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी श्री देव कुमार जायसवाल को जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा है।नोडल अधिकारी द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस के अनुसार जाँचकर्ता अधिकारी मालखरौदा शाखा के पर्यवेक्षक द्वारा पिहरीद उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में तौल किये गए खरीदे गए धान का वजन अधिक/कम होना पाया गया। उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ शासन के धान खरीदी नीति का उल्लंघन है। इस संबंध में स्पष्टीकरण 03 दिवस के भीतर धान खरीदी केन्द्र प्रभारी श्री देव कुमार जायसवाल को स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने कहा गया है। स्पष्टीकरण प्रस्तुत नही करने की स्थिति में सहकारी सेवा नियम के तहत कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जावेगा। जिसके लिए वे स्वयं जवाबदार होगें।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal