जांजगीर-चांपा 01 मई, 2021/ जिला अस्पताल ईसीटीसी, कोविड केयर सेंटर्स में कोविड संक्रमित- 379 मरीजों का समुचित इलाज के फलस्वरूप स्वस्थ होने पर आज डिस्चार्ज किया गया।
कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में कोविड जिला अस्पताल ईसीटीसी और 12 कोविड केयर सेंटर्स में कुल-1276 बेड और निजी अस्पतालो में 190 बेड की व्यवस्था की गई है। कोविड केयर सेंटर्स में 837 बेड और 17 निजी अस्पतालों में 89 बेड रिक्त है।
आनलाईन उपलब्ध जानकारी के अनुसार शनिवार 01 मई सायं 6 बजे की स्थिति में जिला अस्पताल परिसर के ईसीटीसी में 80 बेड हैं इनमें से आईसीयू के 09 बेड में और आक्सीजनयुक्त 71 बेड में मरीज भर्ती हैं। यहां कोई बेड रिक्त नही है। जिले मे संचालित 12 कोविड केयर सेंटर्स में सामान्य वार्ड के – 845 बेड रिक्त है। इसके अलावा- 184 आक्सीजन युक्त सभी बेड में मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
निजी अस्पताल में उपलब्ध बेड –
जिले के- 17 निजी अस्पतालों में कुल- 190 बिस्तर कोविड उपचार के लिए उपलब्ध कराया गया है। इनमें सामान्य वार्ड के 37 बेड और आक्सीजन युक्त 52 बेड रिक्त है। अद्यतन जानकारी वेबसाईट https://docs.google.com/spreadsheets/d/1TC0sCSnn7YtcMUFwNbEjX3k2_gm1TQa4XBUeJAZ7xbE/edit?usp=sharing पर उपलब्ध कराई है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal